
TTN डेस्क
रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र शर्मा के पिताजी श्री विष्णु प्रसाद शर्मा (आरंग वाले) का आज दिनांक 26 मार्च को प्रातः 10:25 बजे आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज रविवार को शाम 4:30 बजे उनके निज निवास कुशालपुर से प्रस्थान करेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट में संपन्न होगा।
वे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोक संतप्त परिजनों में उनके पुत्र जितेंद्र शर्मा एवं धीरेन्द्र शर्मा, भाई भगवान (नेतराम) शर्मा व दीपक शर्मा, तथा पौत्र एडवोकेट अनादि शर्मा, आदित्य शर्मा और पौत्री श्रेया शर्मा सहित समस्त शर्मा परिवार शामिल है।

