Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

वेदांता बालको द्वारा रायपुर में स्थापित 100 बेड बालको केयर्स फील्ड अस्पताल का उद्घाटन

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMay 28, 2021
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

 

 

 

ऽ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल ने वर्चुअल समारोह में किया बालको केयर्स फील्ड अस्पताल का उद्घाटन।

ऽ 100 बिस्तरों के अत्याधुनिक अस्पताल से कोविड संक्रमित मरीजों को मिलेगी क्रिटिकल केयर सुविधा।

ऽ वेदांता समूह द्वारा स्थापित देष का दूसरा फील्ड अस्पताल। देष के अन्य राज्यों में ऐसे ही अस्पताल जल्दी होंगे स्थापित।

 

 

रायपुर, 26 मई 2021। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज वेदांता बालको द्वारा राजधानी रायपुर में स्थापित बालको केयर्स फील्ड अस्पताल का उद्घाटन किया। वर्चुअल समारोह में वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल, बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति और शासन के अधिकारियों ने भागीदारी की।

 

 

नया रायपुर के सेक्टर-36 में बालको मेडिकल सेंटर (कैसर अस्पताल) के समीप स्थापित किए गए बालको केयर्स कोविड फील्ड अस्पताल की स्थापना बहुत कम समय में की गई। वातानुकूलित कोविड अस्पताल का प्रबंधन और प्रचालन बालको मेडिकल सेंटर की देखरेख में होगा। अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त 90 बिस्तर हैं। 10 बिस्तरों में वेंटिलेटर की सुविधा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों का दल अस्पताल में निरंतर अपनी सेवाएं देगा।

 

 

 

श्री भूपेश बघेल ने वेदांता के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘‘ राजधानी में अत्याधुनिक कोविड फील्ड अस्पताल की स्थापना और प्रचालन प्रारंभ करने के लिए मैं श्री अनिल अग्रवाल और वेदांता समूह को साधुवाद देता हूं। यह पहल जरूरतमंदों की उत्कृष्ट सेवा के प्रति अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के संकल्प का द्योतक है। इससे कोरोना के विरुद्ध चल रही लड़ाई को मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। वेदांता-बालको की ओर से दिया गया योगदान जरूरतमंद मरीजों की आपातकालीन चिकित्सा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। बालको केयर्स फील्ड अस्पताल का लाभ शहरी क्षेत्र के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को मिल सकेगा। राज्य सरकार की कुशल रणनीति और सामाजिक जागरूकता से कोरोना काफी नियंत्रित हो गया है। कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। हम टीका लगवाएं और कोविड एप्रोप्रिएट बिहैवियर का पालन करते हुए स्वयं, परिवारजनों और समाज को सुरक्षित बनाने में योगदान दें।’’

 

 

 

केंद्र और राज्य शासन द्वारा कोविड को नियंत्रित किए जाने की दिशा में चल रहे प्रयासों की मजबूती के लिए वेदांता समूह के योगदान पर श्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि ‘‘ महामारी के कारण देश के लाखों नागरिकों पर नकारात्मक असर हुआ है। उनकी आजीविका प्रभावित हुई है। नागरिकों पर हुए विपरीत असर से मैं दुखी हूं। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में वेदांता समूह देश के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ा है। कोविड को नियंत्रित करने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित अभियान तथा संक्रमित नागरिकों की मदद के लिए वेदांता समूह कटिबद्ध है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थापित बालको केयर्स फील्ड अस्पताल से राज्य सरकार को मदद मिलेगी। ऐसे नागरिकों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी जो कोरोना वाइरस के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे हैं। महामारी की लहर से समुदाय की सुरक्षा के लिए राज्य शासन और स्थानीय जिला प्रशासन के समन्वयन में हम निरंतर काम करते रहेंगे।’’

 

 

 

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि ‘‘ महामारी के फैलने के साथ ही बालको ने छत्तीसगढ़ शासन और कोरबा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जागरूकता एवं बचाव अभियान प्रारंभ कर दिया था। समुदाय के स्वास्थ्य के प्रति बालको सदैव सजग रहा है। बालको ने कोविड केयर सुविधा की शुरूआत की। कोविड टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किया। प्रचालन क्षेत्रों के साथ ही आसपास के समुदायों की जागरूकता के लिए काम किया। बालको केयर्स फील्ड अस्पताल का उद्देश्य जरूरतमंदों को अत्याधुनिक चिकित्सा मुहैया कराना है। यह पहल समूह द्वारा संचालित कोविड जागरूकता एवं बचाव अभियान का अंग है जिससे राज्य शासन के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।’’

 

 

 

बालको मेडिकल सेंटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री वेंकटा कुमार ने कहा कि ‘‘ महामारी से लड़ने के लिए हमें अनेक कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि देश में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाया जा सके। बालको केयर्स फील्ड अस्पताल से छत्तीसगढ़़ के जरूरतमंद नागरिकों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।’’ श्री वेंकटा कुमार ने अत्याधुनिक कोविड अस्पताल के संचालन का अवसर मिलने पर श्री अनिल अग्रवाल के प्रति आभार जताया।

 

 

 

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन ने वेदांता केयर्स फील्ड अस्पताल परियोजना की पहल की है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अलावा वेदांता केयर्स फील्ड अस्पताल राजस्थान, कर्नाटक, ओडीशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और तमिलनाडु में स्थापित किए जा रहे हैं। 10 फील्ड अस्पताल के जरिए 100 क्रिटिकल केयर बेड की उपलब्धता के साथ ही वेदांता समूह युद्ध स्तर पर देश की आधारभूत स्वास्थ्य संरचना की सुधार की दिशा में योगदान दे रहा है ताकि कोविड की दूसरी लहर से नागरिकों की रक्षा हो सके।

 

 

 

आवश्यकतानुसार केंद्र और राज्य सरकारों तथा स्थानीय समुदायों की मदद के लिए 150 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे तेजी से फैल रहे कोविड-19 के दूसरे लहर पर नियंत्रण में सहायता मिलेगी। यह मदद 201 करोड़ रुपए की उस राशि के अतिरिक्त है जिसे वेदांता समूह ने वर्ष 2020 में कोविड राहत कार्यों, देश भर में दिहाड़ी मजदूरों की आजीविका और मदद तथा समूह की विभिन्न इकाइयों में कार्यरत, कर्मचारियों, ठेका कर्मचारियों और उनके परिवाजरनों की जागरूकता और बचाव की दिशा में संचालित स्वास्थ्य सहायता आदि में निवेश किए थे।

 

 

 

जरूरतमंद मरीजों के उपचार और देखभाल के लिए बालको प्रबंधन द्वारा बालकोनगर में 100 बिस्तरों वाले कोविड सेंटर की स्थापना की गई है। आधारभूत संरचनाएं और पर्याप्त संख्या में चिकित्सक और चिकित्साकर्मी इस केंद्र में उपलब्ध हैं। बालको ने कोरबा जिला प्रशासन को जरूरी उपकरण और दवाइयां उपलब्ध कराई हैं। बालको के 75 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों का दल बालको के कर्मचारियों, ठेका कर्मचारियांे, उनके परिवारजनों और समुदाय के नागरिकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है। जिला प्रशासन की हरसंभव मदद के लिए अस्पताल कटिबद्ध है। बेहतरीन प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बालको अस्पताल को आई.एस.ओ. 9001-2015 प्रमाणपत्र मिल चुका है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

देखिए वीडियो…कोरबा : लाल मैदान में यूं जला 120 फीट ऊंचा रावण,कैबिनेट मंत्री लखनलाल रहे मुख्य अतिथि

Editors Picks

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.