Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

यह कब्रिस्तान की जमीन है, 30 दिन में खाली करें; पटना से सटे गांव में वक्फ बोर्ड का फरमान से हड़कंप

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

बिहार की राजधानी पटना से सटे एक गांव में सुन्नी वक्फ बोर्ड के फरमान की काफी चर्चा है। दरअसल इस गांव में 90 फीसदी हिंदू रहते हैं और कई बरसों से उनका यहां घर है। लेकिन अब अचानक वक्फ बोर्ड ने कहा है कि गांव की जमीन वक्फ बोर्ड की है और गांव वाले इस जमीन को खाली कर दें।

वक्फ बोर्ड ने इस गांव में बने सात घरों की जमीन पर दावा पेश कर दिया है और कहा है कि यह कब्रिस्तान की जमीन है। इसे लेकर वक्फ बोर्ड ने पटना के डीएम के पास अपनी शिकायत की थी और अब इस गांव में एक बोर्ड लगा दिया गया है जिसमें कहा गया है कि गांव वाले इस जमीन को 30 दिनों के अंदर खाली करें।

पटना से सटे फतुहा के गोविंदपुर गांव में 90 प्रतिशत से ज्यादा हिंदू रहते हैं। वक्फ बोर्ड के इस फरमान से वहां के बाशिंदे डरे हुए हैं। यहां रहने वाले हिंदुओं का दावा है कि उनकी जमीन पुश्तैनी है। उनका कहना है कि वो इसपर दशकों से रहते आए हैं और उनके पास जमीन के कागजात भी हैं। लेकिन इसके बावजूद वक्फ बोर्ड ने उन्हें जमीन खाली करने का नोटिस भेज दिया है।

गोविंदपुर गांव के एक निवासी रामलाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस मामले पर हाई कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा था कि आप लोग इसके सही वारिस हैं और जमीन आपकी है। इसके बाद भी सुन्नी वक्फ बोर्ड ने अभी तक अपना बोर्ड नहीं हटाया है। हम डरे हुए हैं और हमें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर बोर्ड क्या रंगदारी करना चाहते हैं हमसे?

एक अन्य निवासी राजकिशोर का कहना है कि पहले भी एक बार खाली करने का फरमान जारी हुआ था कि जमीन खाली कर दें। लेकिन कोर्ट ने रोक लगा दी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे विवाद के पीछे गांव के पिछले हिस्से में बना एक ईदगाह है। इस ईदगाह की देखभाल करने वाले फतुहा वक्फ बोर्ड के सचिव मोहम्मद हाशिम ने दावा किया है कि आजादी के बाद यह जमीन वक्फ बोर्ड को दी गई थी और उसपर कब्रिस्तान बनना है।

मीडिया से बातचीत में स्थानीय पार्षद जीतेंद्र कुमार ने कहा कि यहां के पूर्व पार्षद यहां के वक्फ बोर्ड के सचिव भी हैं। उन्होंने गोविंदपुर की आधी बस्ती को ही वक्फ बोर्ड में डाल दिया है। जबकि अभी 128 का नोटिस नहीं आया है। यहां के लोगों ने अपनी शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने जांच के बाद यह पाया है कि यह जमीन गांव के लोगों की पुश्तैनी जमीन है और बोर्ड का दावा निराधार है। हालांकि, इसके बावजूद बोर्ड अपने दावे पर कायम है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

बड़ा हादसा : रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे सभी

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.