Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

बालको में आयोजित हुआ 73वा गणतंत्र दिवस समारोह

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaFebruary 1, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

73 वें गणतंत्र दिवस पर बालको में श्री अभिजीत पति ने फहराया तिरंगा

 

बालकोनगर। ‘‘संविधान लागू होने के बाद देश ने विकास के अनेक दौर देखे हैं। हम सभी का सौभाग्य है कि बालको के माध्यम से हम देश की सेवा कर रहे हैं।’’ ये उद्गार बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने बालको के प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित 73 वें गणतंत्र दिवस समारोह में व्यक्त किए। श्री पति ने ध्वज फहराया।

 

श्री पति ने अपने संदेश में कहा कि हम सब मिलकर ऐसा भारत बनाएं जो सामाजिक, आर्थिक और वैज्ञानिक प्रगति में पूरी दुनिया के लिए मिसाल हो। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के मामले में पूरा विश्व बालको के उत्पादों की सराहना कर रहा है। वर्ष 2025 तक देश में एल्यूमिनियम की मांग आज के मुकाबले दोगुनी हो जाएगी। ऐसे में हम सभी के लिए बड़ा अवसर है कि हम बाजार की मांग पूरा करने के लिए खुद को तैयार कर लें। बालको ने तकनीकी और आर्थिक प्रगति में योगदान के साथ ही औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण, सस्टेनिबिलिटी और गवर्नेंस की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण काम किए हैं। बालको अपने प्रचालन में ‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट, शून्य उत्सर्जन’ नीति का पालन करता है। पहली बार बालको ने सीमेंट उद्योगों तक फ्लाई ऐश पहुंचाने में सफलता पाई। बालको ने एनआईटी, नागपुर के साथ समझौता किया है जिसके अंतर्गत संयंत्र परिसर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाले सड़क निर्माण में व्हीएनआईटी की ओर से विकसित ग्रीन कांक्रीट का प्रयोग किया जाएगा।

 

 

देश के एल्यूमिनियम उद्योगों में बालको की विशिष्ट ऊर्जा खपत सबसे कम है। 28 लाख सर्टिफिकेट के साथ 59 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा सर्टिफिकेट हासिल कर बालको देश में पहले स्थान पर रहा। बालको ने पीएटी साइकल-2 योजना के अंतर्गत भारतीय एल्यूमिनियम उत्पादकों में सबसे अधिक ऊर्जा बचत प्रमाण पत्र हासिल किए हैं। लो कार्बन ऑपरेशन और कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बालको प्रतिबद्ध है।

 

कोरोना की चुनौतियों के बीच बालको कर्मचारियों और व्यवसाय के साझेदारों ने कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हुए चुनौतीपूर्ण दौर में भी संयंत्र प्रचालन को सुचारू बनाए रखा। बालको ने वयस्क नागरिकों के साथ ही किशोर बच्चों के कोरोना टीकाकरण की व्यवस्था की। अपने प्रचालन क्षेत्रों में बालको ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सहयोग से जरूरतमंदों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना विकास की परियोजनाएं संचालित की हैं। चलित स्वास्थ्य वाहन, परियोजना नई किरण, परियोजना आरोग्य, परियोजना मोर जल मोर माटी, परियोजना कनेक्ट, वेदांता स्किल स्कूल आदि से जरूरतमंद नागरिकों को लाभ मिल रहा है।

 

समारोह में बालकोनगर क्षेत्र में संचालित सेंट्रल बोर्ड और छत्तीसगढ़ बोर्ड के स्कूलों विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए। कक्षा 10वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा 10 हजार रुपए नगद तथा कक्षा 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा लैपटॉप प्रदान कर उनके परिवारजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। सिक्योरिटी विभाग की ओर से डॉग शो आयोजित किया गया जिसमें प्रशिक्षित कुत्ते की मदद से अपराधियों की पहचान करने और उसे पकड़ने की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालको अधिकारी, कर्मचारी और व्यवसाय के साझेदार मौजूद थे। बालको के उप मुख्य मानव संसाधन प्रमुख श्री शुभदीप खान ने आभार जताया।

 

———–

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

Editors Picks

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.