Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

पीएम ई बस सेवा :छत्तीसगढ़ को 240 ई बस,कोरबा को मिलेगी20 मीडियम और 20 मिनी ई बस

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

छत्तीसगढ़ में जनता की सहूलियत के लिए सरकार कई तरह की सुविधाएं देने में लगी हुई है। अक्सर राज्य की सार्वजानिक बसों में इतनी भीड़ होती है कि आने-जाने के लिए जनता को बिना सीट के ही यानी खड़े होकर पूरा सफर तय करना पड़ता है। इस वजह से जनता की परेशानी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सार्वजानिक परिवहन के ढांचे को और अच्छा करने पर काम करना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार ने पीएम ई-बस सेवा योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत राज्यों के शहरों में जनसंख्या के आधार पर बसों की संख्या निर्धारित की गई है।

छत्तीसगढ़ के किस शहर के लिए कितनी बस निर्धारित की गईं?
पीएम ई-बस सेवा योजना के मुताबिक, रायपुर को 100, दुर्ग-भिलाई को 50, बिलासपुर को 50 और कोरबा को 40 ई-बस यानी इलेक्ट्रिक बस दी जाएंगी। इस तरह राज्य की जनता को कुल मिलाकर 240 ई-बसों की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
सरकार द्वारा पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख शहरों दुर्ग-भिलाई, रायपुर, कोरबा और बिलासपुर को इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मंजूरी दी गई है।

क्या बोले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय?

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने से शहरी परिवहन में क्रांति आएगी। यह पहल पर्यावरण बचाने के साथ-साथ जनता को अच्छी-से-अच्छी परिवहन सुविधाएं देने की दिशा में एक कदम आगे ले जाती है।

विष्णु देव साय ने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को इस चैलेंज में सफलता पाने पर बधाई दी और भविष्य में बाकी शहरों को भी इस योजना में जोड़ने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की बदौलत ही हम नवाचार और स्थिरता की नै उचाईयों को छू रहे हैं। यह योजना जनता के लिए एक गिफ्ट है, जो न सिर्फ पर्यावरण को बचाएगा बल्कि व्यक्ति के जीवन को भी सुगम बनाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के आने से छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक नए और स्वच्छ परिवहन का रास्ता खुलेगा। इन बसों की शुरुआत से पर्यावरण में प्रदूषण की कमी आएगी और शहरों की वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके साथ-साथ ऊर्जा की भी बचत होगी।

किस तरह निर्धारित की गई बसों की संख्या?

शहरों की जनसंख्या के आधार पर उन्हें चार श्रेणियों में बांटा गया है। बीस से चालीस लाख तक की आबादी वाले शहरों को 150, दस से बीस लाख की आबादी वाले शहरों को 100, पांच से सात लाख तक की जनसंख्या वाले शहरों को 100 और पांच लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों को 50 ई-बसों की पात्रता थी। इसके आधार पर रायपुर को 100 मध्यम ई-बस, बिलासपुर को 35 मध्यम ई-बस और 15 मिनी ई-बस, दुर्ग-भिलाई को 50 मध्यम ई-बस और आखिर में कोरबा को 20 मीडियम और 20 मिनी ई-बस मिलने पर मोहर लगी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

कोरबा:मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहराया, धमकाने का आरोप

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

Editors Picks

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

September 20, 2026

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.