Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : मासूम गुप्ता ने एमबीए के फाइनेंस एवं एचआर में प्राप्त किया गोल्ड मेडल

October 27, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, October 27
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

छत्तीसगढ़….देखिए वीडीओ : सीएसपीजीसीएल का सबसे बड़ा पावर प्लांट बनेगा कोरबा में,पीएम मोदी ने किया कार्यशुभारंभ,15800 करोड़ की है लागत

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250330-WA0043.mp4

0 सीएसपीजीसीएल ने अब तक बनाई है 500 मेगावाट की इकाई कोरबा और मड़वा मे

O 2030 तक निर्माण पूरा हो शुरू होगा उत्पादन,इसके बाद एचटीपीएस हो जाएगा सबसे बड़ा प्लांट

O 15800 करोड़ की लागत से 660-660 मेगावाॅट की दो विद्युत इकाइयां स्थापित की जाएगीं

TTN Desk
ऊर्जाधानी कोरबा के साथ प्रदेश के लिए हिन्दू नव वर्ष का दिन बड़ी उपलब्धि भरा रहा। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम में 1320 मेगावाॅट सुपर क्रिटिकल थर्मल पाॅवर प्रोजेक्ट के चैथे चरण की स्थापना के कार्य का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुआ। प्रधानमंत्री ने मोहभट्ठा बिलासपुर से वर्चुअल जुड़कर रिमोट दबाकर कार्य का श्रीगणेश किया। राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में प्रधानमंत्री ने प्रदेश की जनता को विभिन्न नवनिर्माण कार्यों के शुभारंभ, लोकार्पण एवं भूमिपूजन की बधाई दी।
इस उपलब्धि के साथ ही भविष्य में प्रदेश में जनरेशन कंपनी के ताप विद्युत संयंत्र से उत्पादित होने वाली बिजली की क्षमता 4160 मेगावाॅट हो जाएगी। अभी ताप संयंत्रों से उत्पादित बिजली की क्षमता 2840 मेगावाट है। जनरेशन कंपनी की अभी ताप एवं जल से कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 2978 मेगावाट है।साथ ही ये भी उल्लेखनीय है कि हसदेव ताप विद्युत संयंत्र के परिसर में बन रहे इस प्लांट से इसकी स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता 1340 से बढ़ कर 2660 हो जाएगी जो प्रदेश सरकार के अपने बिजली संयंत्रों में सबसे अधिक होगी।वही कोरबा का भी यह सबसे बड़ा प्लांट होगा ।अभी कोरबा जिले में 2600 मेगावाट का एनटीपीसी का प्लांट सबसे बड़ा है।

O अधिकारियों ने की विधिवत पूजा

15800 करोड़ की इस परियोजना के कार्य शुभारंभ समारोह में कार्यपालक निदेशक (परियोजना) सीएल. नेताम, मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव एवं भेल के डीजीएम राजेश राव ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर देवों को आहूति प्रदान की। प्रबंध निदेशक एसके कटियार की अगुवाई में परियोजना का निर्माण विद्युत संयंत्र की उपलब्ध भूमि पर ही किया जा रहा है। सुपर क्रिटिकल थर्मल पाॅवर प्रोजेक्ट की 660 मेगावाॅट की दो इकाइयों का निर्माण भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) के सहयोग से किया जाएगा। इस अवसर पर भेल के 20 अभियंताओं की टीम उपस्थित रही।

O ये अधिकारी भी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में डीएसपीएम कोरबा पूर्व के मुख्य अभियंता संजीव कंसल, एबीवीटीपीएस मड़वा के मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया एवं पीजीटीआई कोरबा पूर्व के कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा एवं रायपुर मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण समेत स्थानीय अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में कार्य शुभारंभ के साक्षी बने।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

कोरबा : मासूम गुप्ता ने एमबीए के फाइनेंस एवं एचआर में प्राप्त किया गोल्ड मेडल

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

Editors Picks

कोरबा : मासूम गुप्ता ने एमबीए के फाइनेंस एवं एचआर में प्राप्त किया गोल्ड मेडल

October 27, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.