Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, October 23
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

TTN खास… एसईसीएल और एमसीएल का आयेगा आईपीओ , स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

0 छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की कोयला कंपनी को मिलेगा नया आयाम

फोटो : एसईसीएल मुख्यालय ,बिलासपुर और गेवरा खदान,कोरबा

✍🏼 मनोज यू शर्मा

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के बोर्ड ने सर्वाधिक कोयला उत्पादन करने वाली अपनी दो प्रमुख अनुषंगी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) और एमसीएल को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
यह फैसला कोयला मंत्रालय के 16 दिसंबर के निर्देश के बाद लिया गया, जिसमें एसईसीएल और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) को अगले वित्तीय वर्ष (2026-27) में लिस्ट करने के लिए कहा गया था।

यह मंजूरी अब कोयला मंत्रालय को भेजी जाएगी, जो इसे निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम/दीपम) को आगे बढ़ाएगा। लिस्टिंग विभिन्न नियामकीय मंजूरियों पर निर्भर है। केंद्र सरकार की यह पहल उच्च प्रदर्शन वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में मूल्य अनलॉक करने और पारदर्शिता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।

0 एसईसीएल और एमसीएल करते है कॉल इंडिया का एक तिहाई से अधिक कोयला उत्पादन

एसईसीएल कोल इंडिया की सबसे उत्पादक अनुषंगी कंपनियों में से एक है। इसका मुख्यालय बिलासपुर में है और यह छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर खनन कार्य संचालित करती है। जिसका सबसे बड़ा हिस्सा कोरबा जिले की खदानें है,जहां से कोल इंडिया के कुल कोयला उत्पादन का करीब 18 फीसदी हिस्सा निकलता है। इसी तरह से इतना ही कोयला उत्पादन की हिस्सेदारी एमसीएल के पास है ।जिसका मुख्यालय और खदाने छत्तीसगढ़ से सटे उड़ीसा राज्य में स्थित है।

0 एसईसीएल की गेवरा खदान – एशिया की सबसे बड़ी ओपनकास्ट कोयला खदान

बात करें एसईसीएल की तो वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 167 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया। एसईसीएल की गेवरा खदान एशिया की सबसे बड़ी ओपनकास्ट कोयला खदान है, जिसका विस्तार और तकनीकी आधुनिकीकरण में कंपनी अग्रणी रही है।

0 कोल इंडिया के शेयरों में तेजी

इस खबर के बाद कोल इंडिया के शेयरों में 3 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई और यह 7 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गए।आज गुरुवार को यह 404 रुपए पर था। विशेषज्ञों का मानना है कि लिस्टिंग से एसईसीएल की वैल्यू अनलॉक होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। छत्तीसगढ़ में हजारों परिवार एसईसीएल से जुड़े हैं और यह लिस्टिंग राज्य के लिए गौरव की बात है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

देखिए वीडियो…कोरबा : लाल मैदान में यूं जला 120 फीट ऊंचा रावण,कैबिनेट मंत्री लखनलाल रहे मुख्य अतिथि

देखिए वीडीओ…कोरबा मुड़ापार मर्डर केस: ‘गोल्डन’ की हत्या, आधे सिर के बाल मुंडवाकर निकाला गया आरोपियों का जुलूस

कोरबा : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के पर्यवेक्षक,बिहार के कांग्रेस पदाधिकारियों से की चर्चा

Editors Picks

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

October 22, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

देखिए वीडियो…कोरबा : लाल मैदान में यूं जला 120 फीट ऊंचा रावण,कैबिनेट मंत्री लखनलाल रहे मुख्य अतिथि

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.