Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, November 30
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

TTN ब्रेकिंग : जंग पर ट्रंप और जेलेंस्की में तीखी बहस,ट्रंप बोले डील कीजिए वरना हम बाहर

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaFebruary 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वालोदिमीर जेलेंस्की के बीच यूक्रेन युद्ध को ले कर तीखी बहस हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स है कि ट्रंप ने धकियाने वाले अंदाज में कहा कि आप युद्ध में अमेरिका की मदद देने के लिए शुक्रगुजार नहीं है।आप अभी कोई भी शर्त रखने की स्थिति में नहीं है।तीसरे विश्व युद्ध की संभावना से मत खेलिए।या तो आपको डील करनी होगी या हम समझौते से बाहर है।उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने यहां हमारे ऑफिस आ कर मीडिया के सामने बात रखना,हम पर दबाव बनाने की कोशिश करना अपमानजनक है।

O बातचीत होते होते शुरू हो गई बहस

ओवल ऑफिस में ट्रम्प से बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने युद्धविराम का विरोध किया और कहा, ‘कोई समझौता नहीं करेंगे। शांति की डील में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।’

इस पर ट्रम्प ने जेलेंस्की से कहा, ‘हम चाहते हैं ये जंग जल्द से जल्द खत्म हो जाए। उम्मीद है कि हमें ज्यादा सेना नहीं भेजनी पड़ेगी।’
ट्रम्प ने आगे कहा, ‘मैं खनिज समझौते की सराहना करता हूं, क्योंकि हमें उसकी जरूरत थी। हमारे देश के साथ अब उचित व्यवहार किया जा रहा है।’

इस बीच जेलेंस्की, अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और ट्रम्प के बीच तीखी बहस हुई।
वेंस ने जेलेंस्की पर अपमानजनक बातचीत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मीडिया के सामने अपनी बात रखना और हम पर दबाव बनाने की कोशिश करना अपमान की बात है।
ट्रम्प ने जेलेंस्की से कहा कि आप कोई भी डील करने की स्थिति में नहीं हैं। आप तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे हैं। आपके लोग बहुत बहादुर हैं, लेकिन, या तो आप सौदा करने जा रहे हैं, या फिर हम बाहर हो जाएंगे। और अगर हम बाहर हो गए, तो आप लड़ेंगे।
ट्रम्प ने जेलेंस्की से कहा कि वह अमेरिकी मदद के बहुत शुक्रगुजार नहीं हैं। जिस तरह की बातचीत उन्होंने की है, वो मीडिया में काफी चलेगी।

जेलेंस्की ने वेंस से कहा कि क्या आप हमारी समस्याओं को देखने के लिए यूक्रेन आए हैं। वेंस ने कहा, मैंने इस बारे में पढ़ा है और देखा है। इस पर जेलेंस्की ने अपना सिर हिलाया और दूसरी ओर देखने लगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका भी आखिरकार जंग के परिणामों को महसूस करेगा।
O खिसिया गए ट्रंप और कहा…

इस बीच ट्रम्प निराश दिखाई दिए। उन्होंने जेलेंस्की को बीच में टोकते हुए कहते हैं कि हमें मत बताओ कि हम क्या महसूस करने जा रहे हैं। आप यह तय करने की स्थिति में नहीं हैं कि हम क्या महसूस करने जा रहे हैं। हम बहुत अच्छा और बहुत मजबूत महसूस करने जा रहे हैं।

इस दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के बीच यूक्रेन के दुर्लभ खनिजों को लेकर एक समझौता होने की संभावना है.

इससे पहले, पिछले सप्ताह ज़ेलेंस्की ने ट्रंप को लेकर कहा था कि वो रूस द्वारा फ़ैलाई गई “ग़लत सूचनाओं के बीच रह रहे थे.”

O तानाशाह वाले बयान से पलटे ट्रंप

वहीं, ट्रंप ने ज़ेलेंस्की पर ‘तानाशाह’ वाला रवैया अपनाने का आरोप लगाया था.

हालांकि, जब इस बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “क्या मैंने ऐसा कहा था? मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने ऐसा कहा.”

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को ख़त्म करने के लिए अमेरिका और रूस के प्रतिनिधियों ने हाल ही में बातचीत की थी.

हालांकि, इस बातचीत में यूक्रेन को शामिल न किए जाने को लेकर ज़ेलेंस्की ने आपत्ति जताई थी.

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का अमेरिका दौरा रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को ख़त्म करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

मानिकपुर खदान जनसुनवाई : प्रभावितों की मांग पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिए स्थगित करने के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज : छात्रों ने विधानसभा रोड कब्जाया, भूख हड़ताली देवेंद्रनाथ भी शामिल,आज ही सीएम का जन्मदिन भी

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

September 19, 2026

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

August 31, 2026

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.