Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

TTN एक्सक्लूसिव : अदानी समूह बनाएगा 6120 मेगावाट के नए पावर प्लांट,राज्य को पॉवर और इंडस्ट्रियल हब बनाने 60 हजार करोड़ का करेगा निवेश…स्वास्थ्य सेवा,पर्यटन विकास पर भी फोकस

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

// मनोज शर्मा //
रायपुर/कोरबा। अदानी समूह के प्रमुख गौतम अदानी और उच्च प्रबंधन के अधिकारी रविवार को अदानी पावर प्लांट (पुराना लैंको अमरकंटक प्लांट) के प्रवास पर रहे।वे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रविवार को दोपहर एक बजे प्लांट पहुंचे और करीब दो घंटे यहां रहे।इस दौरान उन्होंने पावर प्लांट का वृहद निरीक्षण किया।लैंको द्वारा पूर्व में प्रस्तावित दूसरे और तीसरे चरण में प्लांट विस्तार की जानकारी ली।इससे पहले रविवार को गौतम अदानी सीएम हाउस रायपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले और प्रदेश को ऊर्जा,पर्यटन तथा युवा कौशल विकास का हब बनाने के लिए समूह द्वारा दी अंजाम जाने वाली विकास एवं कल्याण योजना का खाका रखते हुए प्रदेश में 60 हजार करोड़ का निवेश करने का ऐलान किया।

O कोरबा में 2920,रायपुर और रायगढ़ में बनेंगे 1600,1600 मेगावाट के प्लांट

जैसा कि हमने पहले ही बताया था कि कोरबा प्लांट के तीसरे चरण में प्रस्तावित 660 मेगावाट की दो इकाइयों के निर्माण में अब बड़ा फेरबदल किया है और अब यहां 800 मेगावाट की दो सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी की इकाइयां लगेंगी।वैसी ही योजना रायगढ़ और रायपुर में अधिग्रहित पावर प्लांट के लिए भी है,इस पर आज एक तरह से स्वयं गौतम अदानी के ऐलान से मोहर लग गई।उन्होंने सीएम के साथ मुलाकात में प्रदेश में 6120 मेगावाट की विद्युत उत्पादन क्षमता का ऐलान किया। जानकार सूत्रों के मुताबिक इसमें 4800 मेगावाट की जो तीन प्रस्तावित परियोजना कोरबा ,रायपुर,रायगढ़ की है उसमें प्रत्येक स्थान पर 800 ,800 मेगावाट की 2,2 यूनिट लगेगी। इसी तरह शेष बची 1320 मेगावाट कोरबा प्लांट के द्वितीय चरण में 660 की दो इकाइयों है।660 की ये दो इकाइयां करीब 70 प्रतिशत बन चुकी है और इसे आगामी बजट वर्ष में पूर्ण कर बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा।

_____________________________

*OO छत्तीसगढ़ बनेगा ऊर्जा और औद्योगिक हब: अडानी समूह 60 हजार रुपए करोड़ से अधिक का करेगा निवेश*

*OO मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर अडानी समूह के चेयरमैन ने किया बड़ा ऐलान*

*OO शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अगले चार वर्षों में सीएसआर से 10 हजार करोड़ का निवेश*

*OO छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और सामाजिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार*

_____________________________

मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात के दौरान श्री अडानी ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा और सीमेंट के क्षेत्र में 65 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि निवेश किए जाने की घोषणा की। श्री अडानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में अडानी समूह अपने पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए 60 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य की विद्युत उत्पादन क्षमता में 6,120 मेगावाट की अतिरिक्त बढ़ोत्तरी होगी।

चेयरमैन श्री अडानी ने आगे बताया कि अडानी समूह राज्य में सीमेंट प्लांट्स के विकास और विस्तार के लिए भी 5,000 करोड़ का निवेश करेगा। यह कदम राज्य के औद्योगिक विकास को मजबूती देगा और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

O छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अडानी समूह 10 हजार करोड़ रुपए का करेगा निवेश

मुख्यमंत्री श्री साय को श्री अडानी ने बताया कि अडानी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अगले चार वर्षों में 10 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। यह पहल राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

O मुख्यमंत्री ने अडानी समूह के पहल की सराहना की

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अडानी समूह के इस पहल की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि यह निवेश न केवल छत्तीसगढ़ की आर्थिक और औद्योगिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा, बल्कि इसे देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

Editors Picks

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.