Author: Nishant Manoj Sharma
TTN डेस्क कोरबा। जिला कलेक्ट्रेट परिसर गणतंत्र दिवस से पहले उस समय हलचल हो गई जब नगर सेना (होमगार्ड) के एक जवान ने प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर जहर सेवन कर लिया। गंभीर हालत में जवान को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 0 प्रताड़ना का आरोप, सुसाइड नोट बरामद पीड़ित जवान की पहचान संतोष पटेल के रूप में हुई है। घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें संतोष ने…
TTN डेस्क कोरबा। शहर के टी.पी. नगर स्थित टैगोर उद्यान में कल, 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) को एक भव्य ‘आनंद मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। इंदिरा विहार विकास समिति एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नववर्ष के स्वागत के साथ-साथ संस्था की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न होगा। 0 रंगारंग कार्यक्रमों की मचेगी धूम आयोजन समिति ने बताया कि इस मेले में बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए कई आकर्षक गतिविधियाँ शामिल की गई हैं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में: * चटपटे व्यंजन और डांस धमाका:…
TTN डेस्क नई दिल्ली। भारत की नब्ज को दुनिया तक पहुँचाने वाले दिग्गज पत्रकार और लेखक सर मार्क टली का रविवार (25 जनवरी, 2026) को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। टली पिछले कुछ समय से बीमार थे और दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनके करीबी मित्र और पत्रकार सतीश जैकब ने उनके निधन की पुष्टि की है। 0 भारत से था गहरा नाता मार्क टली का जन्म 1935 में कोलकाता (तब कलकत्ता) में हुआ था। हालांकि उनकी शिक्षा इंग्लैंड में हुई, लेकिन उनका दिल हमेशा भारत के…
TTN डेस्क नई दिल्लीरायपुर/दंतेवाड़ा। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक ‘पद्य पुरस्कारों’ की घोषणा कर दी है. इस वर्ष कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की रहने वाली प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता बुधरी ताती को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है. 0 15 वर्ष की आयु से सेवा का संकल्प दंतेवाड़ा जिले के हिरानार गांव की निवासी बुधरी ताती पिछले कई दशकों से समाज सेवा में जुटी हुई हैं. उन्होंने मात्र 15 वर्ष की आयु में ही समाज सेवा का…
00 भाजपा के नए जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ का होगा भूमिपूजन 00 तैयारियों में जुटे मंत्री लखनलाल देवांगन और जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी 00 सीएम विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, दिग्गजों को दिया गया आमंत्रण TTN डेस्क कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा के नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन आगामी 2 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन और जिला भाजपाध्यक्ष गोपाल मोदी कंधे से कंधा मिलाकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।जिसमें महापौर संजू देवी राजपूत,जिला पंचायत अध्यक्ष…
TTN डेस्क कोरिया । छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से संस्कृति को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह के नाम पर अश्लीलता का नंगा नाच परोसा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित रोजगार सहायक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। 0 क्या है पूरा मामला? सोनहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी में शुक्रवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन था। दिन में कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी, भाजपा नेता मनोज साहू और जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर जैसे अतिथि शामिल हुए थे।…
00 रायपुर सेशन कोर्ट ने सीबीआई की रिव्यू पिटीशन की मंजूर; विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका की अर्जी भी खारिज, अब ट्रायल का सामना करेंगे दिग्गज TTN डेस्क रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल लाने वाले बहुचर्चित ‘सेक्स सीडी कांड’ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुसीबतें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। रायपुर सेशन कोर्ट ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सीबीआई की लोअर कोर्ट द्वारा बघेल को दी गई राहत को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने सीबीआई की पुनर्विचार याचिका (रिव्यू पिटीशन) को स्वीकार करते हुए भूपेश बघेल को नियमित कोर्ट में पेश…
00 अलमारी में छिपकर बची मासूम बच्चों की जान; 12 साल के बेटे ने पुलिस को फोन कर दी वारदात की जानकारी TTN डेस्क लॉरेंसविले (जॉर्जिया)24 जनवरी: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। लॉरेंसविले इलाके में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद आपा खो दिया और अपनी पत्नी सहित परिवार के चार सदस्यों की अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या कर दी। इस भयावह वारदात के दौरान घर में मौजूद तीन मासूम बच्चों ने अलमारी में छिपकर अपनी जान बचाई। 0 कैसे हुई घटना?…
फोटो : विगत वर्ष कोरबा प्लांट विजिट के दौरान अदानी अधिकारियों के साथ 00 इसी वर्ष शुरू होगा पॉवर प्लांट का तीसरे चरण का निर्माण,अब बनेगी 800 मेगावाट की 2 यूनिट //मनोज यू शर्मा// कोरबा। अदानी समूह के प्रमुख गौतम अदानी गणतंत्र दिवस पर प्रवास पर आ रहे है।वे यहां कोरबा चांपा रोड पर पताड़ी में स्थित कोरबा पावर प्लांट की विजिट करेंगे।उनका यह प्रवास प्लांट के दूसरे चरण की इकाइयों और तीसरे चरण की विस्तार योजना को दृष्टिगत रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।दिवालिया प्रक्रिया के दौरान गत वर्ष इस प्लांट का अदानी पॉवर ने अधिग्रहण किया था।…
00 जीई रोड स्थित नए कार्यालय में दी ज्वाइनिंग, मजिस्ट्रेटी अधिकारों से लैस होगी अब राजधानी पुलिस 00 21 थाने शामिल, 37 वरिष्ठ अधिकारियों की नई टीम संभालेगी शहर की सुरक्षा TTN डेस्क रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इतिहास में आज 23 जनवरी 2026 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। शहर में बहुप्रतीक्षित पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली आधिकारिक रूप से लागू हो गई है। 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर (CP) के रूप में शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। जीई रोड स्थित नए कमिश्नर कार्यालय में पदभार ग्रहण…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
