Author: Nishant Manoj Sharma
फोटो; प्रतीकात्मक TTN डेस्क कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में इस वर्ष दशकों पुरानी एक परंपरा टूट गई। 30 जनवरी को राज्यभर में शराब की दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं। विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब गांधी जी की शहादत के दिन ‘शुष्क दिवस’ (Dry Day) घोषित नहीं किया गया, जिसे लेकर अब सियासी गलियारों और सामाजिक हलकों में तीखी बहस छिड़ गई है। 0 राजस्व की होड़ में नैतिकता पीछे? आमतौर पर 30 जनवरी को गांधी जी के संयम और नशामुक्ति के सिद्धांतों के सम्मान में प्रशासनिक आदेश के…
TTN डेस्क कोरबा। लोकतंत्र के सबसे बड़े आधार ‘मताधिकार’ पर कोरबा में एक गहरी साजिश का साया मंडराता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य की मतदाता सूची 2025 के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान कोरबा विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा कर एक विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम कटवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार को मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम एडीएम देवेंद्र पटेल को ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर FIR की मांग की। 0 क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा विधानसभा क्षेत्र…
नई दिल्ली डेस्क 0 सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी रेगुलेशन्स 2026 को फिलहाल स्थगित (स्टे) कर दिया है। 0 कोर्ट ने कहा कि ये प्रावधान प्रथम दृष्टया अस्पष्ट हैं और इनके दुरुपयोग की संभावना है। 0 केंद्र सरकार को इन रेगुलेशन्स को पुनः ड्राफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। 0 इस बीच पुराने 2012 UGC रेगुलेशन्स ही लागू रहेंगे।
00 कोरबा में ACB की बड़ी कार्रवाई; खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के बदले मांगे थे ₹80 हजार TTN डेस्क कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर को ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर ने एक किसान के खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में मोटी रकम की मांग की थी। 0 नाश्ता-पानी के नाम पर मांगी रिश्वत जानकारी के अनुसार, दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया निवासी किसान श्यामता टंडन ने अपने खेत में ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए…
00 जघन्य हत्याकांड से दहला जांजगीर-चांपा TTN डेस्क छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय पूजा महंत की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवती का शव पीपरा और बरगांव के बीच एक खेत में कीचड़ से सनी हालत में मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग और शक के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। 0 सीसीटीवी से खुला राज, पटना से पकड़ा गया कातिल पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा की पहचान की। हत्या के बाद वह फरार हो गया था,…
00 मन व्यथित, परंपरा का अपमान असहनीय बताकर ठुकराया प्रशासन का प्रस्ताव TTN डेस्क प्रयागराज, 28 जनवरी 2026 प्रयागराज के पावन संगम तट पर चल रहे माघ मेले में 11 दिनों से धरने पर बैठे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। मौनी अमावस्या पर पालकी से संगम स्नान रोके जाने के विरोध में शुरू हुए आंदोलन के बाद उन्होंने बिना पवित्र स्नान किए ही मेला क्षेत्र छोड़ दिया और काशी (वाराणसी) के लिए रवाना हो गए।ऐसा पहली बार हुआ है कि मेला से कोई शंकराचार्य बिना स्नान किए वापस लौटे हो। 0 प्रेस कॉन्फ्रेंस…
TTN डेस्क महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर ममता बनर्जी ने बड़ा सवाल खड़ा करते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता आगे कहती हैं कि देश के अंदर कोई भी सुरक्षित नहीं है. इस मौके पर उन्होंने इसमें किसी साजिश की संभावना भी जताई और देश में राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए. मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पवार की मौत की खबर सुनकर उन्हें झटका लगा है और उन्होंने इस घटना को देश के लिए एक बड़ा नुकसान बताया. ममता ने…
TTN डेस्क कोरबा। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘इंटेन्सीफाइड आईईसी कैंपेन’ के तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार रथ और कला जत्था टीम को रवाना किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया। 0 ग्रामीण क्षेत्रों पर रहेगा विशेष फोकस इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी विकासखंडों के चिन्हांकित ग्रामों में जाकर लोगों को HIV/AIDS के खतरों के प्रति सचेत करना है। विभाग का विशेष जोर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर है। सीएमएचओ डॉ. केशरी ने बताया कि…
TTN डेस्क पुणे/बारामती | बुधवार, 28 जनवरी 2026 महाराष्ट्र की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित पवार गुट) के प्रमुख अजित पवार का निजी विमान पुणे के बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।अभी अभी मिली सूचना के अनुसार अजीत पवार सहित चार लोगों की हादसे में मौत हो गई है। मुख्य विवरण: हादसे का समय: आज सुबह लगभग 8:45 बजे। स्थान: बारामती एयरपोर्ट/रनवे। कारण: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के चलते विमान की ‘इमरजेंसी लैंडिंग’ कराने की कोशिश की गई, जिसके…
00 अगले महीने है तीसरे विस्तार चरण की जनसुनवाई,बनेगी 800 मेगावाट की 2 यूनिट // मनोज यू शर्मा // कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा के लिए 77वां गणतंत्र दिवस एक बड़ी औद्योगिक सौगात लेकर आया। अदानी समूह के प्रमुख गौतम अदानी आज विशेष प्रवास पर कोरबा-चांपा मार्ग स्थित पताड़ी पॉवर प्लांट पहुंचे। उनके इस दौरे ने न केवल प्लांट के विस्तार को गति दी है, बल्कि जिले के औद्योगिक मानचित्र पर एक नया अध्याय जोड़ दिया है। अपने प्रवास के दौरान गौतम अदानी ने प्लांट परिसर में स्मृति स्वरूप पौधरोपण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम और कोल हैंडलिंग प्लांट का बारीकी से…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
