Author: Nishant Manoj Sharma

कोरबा। राज्य में दिन प्रतिदिन कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आज केवल 1 दिन में ही 107 न‌ए मरीजों की पुष्टि हुई। पिछले 4 दिनों में ही राज्य में मरीजों की संख्या 300 से 600 पार कर गई। कोरबा जिले में तो आज एक दिन में ही 40 नए मरीजों की पुष्टि हुई। राहत की बात सिर्फ यह कही जा सकती है कि अधिकतर मामले क्वॉरेंटाइन सेंटरों से ही सामने आ रहे हैं और लग रहा है कि स्थिति को काबू में किया जा सकता है। देखें अब तक की कोरोना की कहानी आंकड़ों की जुबानी…

Read More

देश का मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम भी कोरोनावायरस से अछूता नहीं रह पाया है। खबर है कि दाऊद और उसकी पत्नी दोनों की कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनका इलाज कराची के मिलिट्री हॉस्पिटल में हो रहा है। कहां जाता है कि 1993 बम धमाकों का मुख्य अपराधी दाऊद इब्राहिम बहुत सालों से पाकिस्तान की पनाह में रह रहा है।

Read More

कोरबा। जिले में आज एक साथ 40 नए कोरोनावायरस मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमें से 36 मरीज कुदुरमाल, 2 जटगा पाली और 2 मरीज हरि मंगलम (होटल शीला ग्रीन) के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे गए थे। सभी 40 मरीज प्रवासी श्रमिक है, जो पिछले कुछ दिनों में ट्रेनों से घर वापस आए हैं। सीएमओ कोरबा ने खबर की पुष्टि की। राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 605 हो गई है।

Read More

सुष्मिता सेन जो जानी-मानी फिल्म कलाकार रही है अब फिल्मों में नहीं बल्कि स्ट्रीमिंग वेबसाइट पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए लौट रही है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के वेब शो ‘आर्या’ का ट्रेलर आज रिलीज हुआ। जिसके सभी एपिसोड आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 19 जून को देख सकते हैैं। ट्रेलर लिंक : https://www.instagram.com/tv/CBC94HOFi9Q/?igshid=19b8701njknih

Read More

अमरनाथ गुफा में इस साल विशाल शिवलिंग का निर्माण हुआ है। जिससे शिव भक्तों में उम्मीद और खुशी की लहर है। हालांकि कोविड-19 की वजह से इस साल अमरनाथ यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है। वीडियो :

Read More

कोरबा। कोरोना वाइरस के रोकथाम एवं बचाव के मद्देनजर एसईसीएल, गेवरा क्षेत्र के द्वारा अपने अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों हेतु तीन क्वारंटीन सेंटर संचालित किये जा रहे हैं | कोरोना वाइरस के रोकथाम एवं बचाव के मद्देनजर केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकोल के अनुसार पुरे देश में एक राज्य से दुसरे राज्य में यात्रा करने वाले व्यक्ति को 14 दिवस का क्वारंटीन किया जाता हैं, ताकि संभावित कोरोना वाइरस के संक्रमण को रोका जा सके | उक्त के परिपालन में एसईसीएल, गेवरा प्रबन्धन ने गेवरा परियोजना के उन सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों जो अन्य राज्य…

Read More

‘firstpost’ ने अलीबाग, मुंबई का एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसके अनुसार निसर्ग तूफान करीब 1:30 बजे मुंबई के तटों से टकराया। देखें वीडियो : https://www.instagram.com/p/CA-AUS3H1yM/?igshid=8jmawsw8waas

Read More

भिलाई।  चरोदा दादर रोड मे न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाली एक उम्रदराज महिला की मौत के बाद लिए गए सेम्पल की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. महिला को तबियत खराब होने के चलते रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मंगलवार दोपहर को एम्स में रिफर किया गया था. एम्स पहुंचने तक महिला की मौत हो चुकी थी. जिसके कोरोना जांच के लिए सेम्पल लेकर शव को सुरक्षित रखवा दिया गया था. देर रात को जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही…

Read More

कोरबा। लॉकडाउन 5 या अनलॉक 1 मैं दुकानदारों को दी जाने वाली छूट का दौर जारी है। उसी के तहत आज दुकान खोलने की समयावधि में आंशिक बदलाव करते हुए कलेक्टर ऑफिस ने एक आदेश जारी किया। जिसके तहत अब दुकाने सुबह 7:00 से शाम 5:00 की जगह सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुली रह सकेंगी। सोशल डिस्टेंसिंग के बाकी सारे नियम यथावत रहेंगे। पढ़े आदेश की कॉपी : 8459, 02_06_2020 दुकानों का समय सुबह 7_00 से शाम 7_00 बजे तक

Read More