Author: Nishant Manoj Sharma
पूरी। उड़ीसा के पुरी में 23 जून को होने वाली जगन्नाथ रथयात्रा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की अध्यक्षता वाले बेंच द्वारा की गई सुनवाई में कहा गया कि यह बहुत गंभीर मामला है, हर साल रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं और कोरोनावायरस काल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिसके तहत मंदिर परिसर के भीतर ही सारी रस्में होंगी और दर्शनार्थियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक होगी।
नई दिल्ली: मणिपुर में बीजेपी की सरकार गिरना तय हो गया है। दरअसल, बीजेपी के 3 विधायकों ने इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। विधायकों एस सुभाषचंद्र सिंह, टीटी हाओकिप और सैमुअल जेंदई ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन से समर्थन वापस ले लिया है। एनपीपी के वाई जॉयकुमार सिंह, एन. कायसी, एल जयंत कुमार सिंह और लेटपाओ हाओकिप ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। टीएमसी के टी रॉबिन्द्रो सिंह और निर्दलीय विधायक…
रायपुर। 15 जून को हुई चीनी सेना से झड़प में छत्तीसगढ़ का भी एक जवान शहीद हो गया। शहीद का नाम गणेश कुंजाम है। वे कांकेर जिले के ग्राम कुरूटोला के रहने वाले थे। शहीद गणेश सन 2011 में सेना में शामिल हुए थे। चीनी बॉर्डर पे उनकी पोस्टिंग 1 महीने पहले ही हुई थी। बता दें कि पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी(पीएलए) और भारतीय सेना के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि शहीदों की संख्या में बढ़ोतरी हो…
नई दिल्ली। सरकारी सूत्रों के अनुसार पूर्वी लद्दाख मे चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों ने अपनी जान गवा दी।यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। खबर है कि इस झड़प मे चीन के भी 43 जवान गंभीर रूप से घायल हुए या मारे जा चुके हैं। सन 1965 के बाद यह पहली बार है की भारत और चीन की सीमा में तनाव इतना ज्यादा बढ़ गया है और सैनिकों को अपनी जान गवानी पड़ी है। देखें एन आई का यह ट्वीट : https://twitter.com/ANI/status/1272926793889050624?s=19
रायपुर। राज्य सरकार ने सभी विकास खंडों तथा शहरी क्षेत्रों को एक्टिव मरीजों की संख्या और प्रकरणों के दुगने होने की दर के आधार पर रेड ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया है। लगातार बदलते आंकड़ों के बीच प्रति सोमवार को उस समय की वर्तमान स्थिति को देखकर फिर से जोऩ निर्धारित किए जाएंगे। देखिए आज जारी लिस्ट के अनुसार आप का एरिया कौन से जोन में है :
कोरबा। जिले में एक बार फिर बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 34 मरीज चोरभट्टी गोपालपुर के कोरेंटिन सेंटर से है। इसके अलावा 3 3 मरीज अमगांव और चचिया से हैं और 2 मरीज सनशाइन होटल जमनीपाली 2 मरीज हरीमंगलम, कोरबा मे रुके हुए थे । सभी मरीजों को बिलासपुर और रायपुर के कोविड-19 अस्पताल में भेजने की तैयारी की जा रही है। जिले में अब तक कुल 239 मरीजों की पुष्टि हुई है जिनमें से 79 पूरी तरीके से ठीक हो चुके हैं और 160 का इलाज किया जा रहा है।
रायगढ़। राज्य में बाहर से आने वाले श्रमिकों और यात्रियों को 14 दिन क्वॉरेंटाइन सेंटर में बिताने के पुराने नियम में आंशिक बदलाव हुआ है। अब यह नियम केवल उन लोगों पर लागू होगी जो दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहे हैं। अर्थात राज्य के ही अंदर 1 जिले से दूसरे जिले में जाने पर क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने की आवश्यकता अब नहीं है। पढ़ें सीएमएचओ रायगढ़ द्वारा जारी यह आदेश :
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविद-19 के कुछ सिम्पटम्स दिखने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था। अच्छी खबर ये है कि उनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। और अब उन्हें आइसोलेशन ने रहने की जरूरत नहीं है। आज ही के दिन कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माता को कोरोना होने की खबर सामने आई थी।
रायपुर 09 जून 2020:- लट्ठमार उरला TI नितिन उपाध्याय की करतूत के बाद छत्तीसगढ़ की पूरे देश भर में किरकिरी हुई है। खुलेआम सड़क पर जिस तरह के थानेदार ने महिलाओं-बच्चों और आमलोगों पर लाठियां बरसायी, उसने ना सिर्फ पुलिस की बदनामी करायी बल्कि खुद मुख्यमंत्री को भी आकर इस मामले पर बयान देना पड़ा। अब इस मामले में डीजीपी डी.एम.अवस्थी का कड़ा रूख सामने आया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी आईजी और एसपी को निर्देश दिया है कि वो पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को कड़े कंट्रोल में रखे।डीजीपी ने कहा है कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी व अधिकारी…
असम। 27 मई को हुई गैस लीक के बाद बगजन की ऑइल फील्ड आग के गोले में तब्दील हो गई है। पिछले महीने की 27 तारीख़ को यहां गैस लीक हुई थी। तब से एक्सपर्ट की टीम इसे सुधारने के काम में लगी थी। लेकिन एक ब्लास्ट के बाद वहां आग लग गई। और यह आग अब बढ़ती ही जा रही है। ऑयल फील्ड के आस पास रहने वाले लोगो को सुरक्षित जगह पर स्थानांतित किया जा रहा है। https://twitter.com/shantanunandan2/status/1270288515864109058?s=19
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
