Author: Nishant Manoj Sharma
केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की खबर है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक 41 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 70 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। बारिश के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 101 लोगों को मलबे से निकाला केरल के राजस्व मंत्री के. राजन के कार्यालय ने कहा, ‘एनडीआरएफ, दमकल, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर हैं। अब तक करीब 101 लोगों को बचाया…
चक्रधरपुर। राजखरसवां और बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के बीच हावड़ा से मुंबई जा रही मेल एक्सप्रेस ट्रेन के करीब इंजन सहित 18 बोगियों के बेपटरी होने की खबर है। इसके बाद हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है। वहीं कई ट्रेनों को रेलवे ने डायवर्ट कराया है। रेलवे ने 22861 हावड़ा टिटलागढ़ काटाबांझी इस्पात एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया दिया है। वहीं 3 एक्सप्रेस ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट भी किया गया है। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि 20 के करीब…
कोरबा।बिजली विभाग की लापरवाही के कारण जब तब दुर्घटना होती है।खास करके विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर के खुले और नीचे झूलते तार इसका कारण है।विवेकानंद मार्ग डीडीएम रोड में ऐसी ही लापरवाही के कारण आज सोमवार की दोपहर एक गाय झुलसने से बच गई।यह घटना पास के घर में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। यहां के निवासियों ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के खुले बॉक्स,झूलते तार को ले कर बिजली विभाग के अधिकारियों का अनेक बार ध्यान आकर्षित कराया गया है।एक बार तो मोहल्ले के बच्चे जब पास में ही खेल रहे थे तब अचानक ट्रांसफार्मर लगा केबल…
कोलकाता।पश्चिम बंगाल के कोलकाता से इस बार ताड़केश्वर महादेव की कावड़ यात्रा मे एक अनोखी कांवड़ यात्रा निकली जो विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई। जिसमें कांवड़ियों ने वंदे भारत ट्रेन की झांकी कांवड़ रूप में उठाई हुई है।संभवतः ये भारत की एकमात्र कांवड़ यात्रा है जहाँ हर बार कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है।यहां की दुर्गापूजा में भी ऐसे ही निराले प्रयोग की झांकी बनाई जाती है।
मनु भाकर ने रविवार 28 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हरियाणा की 22 साल की इस निशानेबाज ने चेटरौक्स शूटिंग सेंटर में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद इन खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। टोक्यो में दिल टूटने के तीन साल बाद भारत की इस सबसे प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली निशानेबाजों में से एक ने अपने सपनों को पूरा किया और देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने जबरदस्त वापसी की और कांस्य पदक अपने नाम किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा…
कोरबा। एस ई सी एल की मेगा कोल माइंस कुसमुंडा में शनिवार को अचानक आए जल सैलाब में बह गए अधिकारी जितेंद्र नागरकर का कोई पता नहीं चला है।अब इस घटना का वीडीओ सामने आया है।जिसे खदान से गुजर रहे एक ट्रक के ड्राइवर ने लिया है।प्रबंधन,खदान बचाव दल,पुलिस,एसडीआरएफ का बचाव दस्ता रेस्क्यू में लगा है।एक अधिकारी का कहना है कि खदान में इतनी भारी मात्रा में पानी के साथ मिट्टी बही है कि बचाव में मुश्किल आ रही है।मशीन भी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रही क्योंकि खदान की यह जगह फिसलन भरी है।यहां ये याद…
कोरबा। यहां शनिवार की सुबह से रुक रुक कर तेज बारिश हो रही है।दोपहर के बाद लगातार तीन घंटे तक तेज बारिश हुई।जिसके कारण आज दोपहर करीब चार बजे एसईसीएल की कुसमुंडा कोयला खदान के एक हिस्से में एकाएक पानी का सैलाब आया। इससे कोयला खदान के एक हिस्से में लैंड स्लाइड हुआ और एकाएक जल सैलाब सा आ गया। निरीक्षण के लिए गए खदान के दो अधिकारी पानी के बहाव में आ गए ।एक अधिकारी को तो बचा लिया गया लेकिन जितेंद्र नगरकर नामक दूसरा अधिकारी पानी में बह गया है। एस ई सी एल का बचाव दल जुटा…
कोरबा। एसईसीएल गेवरा कोयला खदान में बुधवार को एक तरह से जल सैलाब आ गया। इस बीच कुछ वाहन भी फंस गए हालांकि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।हाल ही में एक एजेंसी ने इस खुले मुहाने की कोयला खदान को दुनिया की पांच बड़ी खदानों में से एक माना है। जहां बीती रात्रि से हो रही मूसलाधार बारिश हुई जिससे बना जल का सैलाब खदान में आ गया। बताया जा रहा है कि ग्राम भठोरा की ओर से बारिश का पानी खदान के मुहाने को तोड़ता हुआ खदान में आ गया। । अचानक आए इस पानी से…
मनोज शर्मा | कोरबा l देश में विकसित एडवांस अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी का पहला पॉवर प्लांट बिलासपुर के सीपत में बनेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने मंगलवार को बजट पेश करते हुए एनटीपीसी और भेल के संयुक्त उपक्रम में इस 800 मेगावाट के पावर प्लांट की घोषणा की है।एक अधिकारी ने बताया इसके लिए एनटीपीसी व भेल के बीच पूर्व में ही करार हुआ है। इसकी स्थापना पर करीब नौ हजार करोड़ की लागत आएगी।केंद्र सरकार भी इसके लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी। प्रदूषण कम होगा दावा किया जा रहा है कि यह पावर प्लांट…
कोरबा। जिला मुख्यालय से 58 किलो मीटर दूर उत्तरी पूर्व में चोरनई नदी के किनारे पर स्थित देवपहरी पर्यटन स्थल मानसून में खास आकर्षण का केंद्र रहता है।इस नदी से गोविंदझुंझा नामक मनोहारी झरना भी है। अभी बारिश के बीच कल-कल का शोर करता जल प्रपात लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जिसकी छटा देखते ही बनती है।पास ही स्थित नकिया फॉल भी अपने पूरे उफान के साथ बह रहा है।पर्यटकों को इनका सौंदर्य निहारते समय सावधानी बरतनी चाहिए और फोटो रील बनाते समय खास रूप से सतर्क रहे।
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
