Author: Nishant Manoj Sharma
रायपुर।छत्तीसगढ़ की विशाखा राय फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ चुनी गई है।उनके पिता विपुल राय ने एसईसीएल रायगढ़ में जीएम रह चुके है।विशाखा के पिता उसे एडवोकेट बनाना चाहते थे किंतु उसने मॉडलिंग का रास्ता चुना जिसमे उनकी मां सुनीता ने बड़ा साथ दिया।21 साल की विशाखा अब अक्टूबर में होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी।उसने पुणे से मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली है।वैसे राय परिवार मूलतः नागपुर का रहने वाला है किंतु विशाखा की प्रारंभिक शिक्षा छत्तीसगढ़ में ही हुई। डीपीएस भिलाई से उसने अपनी स्कूलिंग पूरी की।उनकी एक बहन है जो अमेरिका में सैटल…
नई दिल्ली।मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के इंस्पेक्टर राज कुमार और उनसे एक मामले में 12 लाख रुपए घूस दे कर सेटिंग के लिए मध्यस्थता करने वाले विश्वदीप बंसल को गिरफ्तार किया गया है।इससे पहले सोमवार को एक बड़ी फार्मा कंपनी विदित हेल्थकेयर के डायरेक्टर नीरज भाटिया को गिरफ्तार किया गया। नीरज भाटिया की फार्मा फैक्टरी हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में स्थित है और ये मूलतः पानीपत ,हरियाणा के रहने वाले है।करनाल के पूर्व सांसद बीजेपी नेता संजय भाटिया के मौसा नितीसेन भाटिया का नीरज भाटिया बेटा है।इनकी एनसीबी को एक लंबे समय से तलाश थी।इनके खिलाफ कोरेक्स सिरप,जिसमें…
मुंबई।महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को ढह गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। घटना के बाद, विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि काम की गुणवत्ता पर कम ध्यान दिया गया था। कांग्रेस ने कहा कि, “बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को महाराष्ट्र के राजकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। अब करीब 8 महीने बाद छत्रपति शिवाजी महाराज…
रायपुर।बहुचर्चित महादेव सट्टा एप की जांच अब सीबीआई करेगी।यह मामला कांग्रेस की प्रदेश सरकार रहते हुए पक्ष विपक्ष के बीच एक बड़ा मुद्दा रहा है।छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद पुलिस के अलावा एसीबी को भी इसकी जांच का अधिकार दिया गया।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में अपनी चुनावी सभाओं के दौरान इसे ले कर तब के सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस पर हमलावर रहे।अभी कल ही राज्य का तीन दिन का दौरा पूरा करने के बाद गृहमंत्री शाह रविवार को दिल्ली लौटे और उसके बाद राज्य सरकार ने महादेव सट्टा एप की जांच सीबीआई को…
चुनाव रणनीतिकार और जन सुराज अभियान के मुखिया प्रशांत किशोर ने 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है.उन्होंने ये भी दावा किया है कि मुस्लिम वोटों का आधे से ज्यादा समर्थन उनके साथ है। प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी जन सुराज 2025 में बिहार में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा, “पार्टी की ओर से कम से कम 40 महिला उम्मीदवार खड़ी होंगी.” उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में 2030 में कम से कम 70-80 महिलाओं को प्रशिक्षित करके उनके पीछे अपनी ताकत, बुद्धि, शक्ति और व्यवस्था लगाकर उन्हें नेत्री बनाने…
कोरबा, 25 अगस्त। शनिवार की देर संध्या आयोजित जिला स्तरीय तृतीय सोपान तथा निपुण जांच शिविर के ग्रैंड कैम्प फायर समारोह में प्रतिभागी स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अभ्यागत नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला स्काउट (स्काउट) टीपी उपाध्याय, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख सहित अन्य अतिथियों ने शिविर ज्वाल प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके पहले रोवर्स ने आदिवासी परंपरा अनुसार रोचक तरीके से अतिथियों को शिविर ज्वाल के आमंत्रित किया। स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने छत्तीसगढ़…
कोरबा,25 अगस्त । जिले सहित आसपास के पड़ोसी जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते बागों बांध लबालब हो गया है। शनिवार की देर रात बांध के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बांध के तीन गेट को खोल दिया गया वही रविवार की दोपहर बांध का वाटर लेवल सुरक्षित स्तर तक रखने के लिए 6 गेट खोल दिए गए है।कोरबा और जांजगीर जिले में नदी के पास स्थित गांव व निचली बस्तियों में अलर्ट रहने मुनादी की गई है।इधर दर्री बेराज से भी पानी छोड़ा जा रहा है।हसदेव नदी…
महाराष्ट्र के पुणे में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य चालू कर दिया गया है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक ये हादसा खराब मौसम के चलते हुआ है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत चार लोग सवार थे। फिलहाल पायलट सुरक्षित है, हादसे में सभी चारों लोग घायल हैं। डगमगाने लगा था हेलीकॉप्टर जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर AW 139 ने विजयवाड़ा के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर कैप्टन आनंद चला रहे थे और उनके अलावा उसमें दीर भाटिया, अमरदीप सिंह और एसपी राम तीन अन्य लोग सवार थे। अचानक मौसम खराब हो गया, जिससे हेलीकॉप्टर डगमगाने लगा।…
TTN डेस्क नेपाल में बड़े हादसे की खबर सामने आई है. 40 से ज्यादा भारतीय लोगों को लेकर जा रही एक बस नदी में गिर गई. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 29 लोगों को बचाया गया है. पुलिस कार्यालय के अनुसार, 15 लोग बोलने में सक्षम हैं. बाकी यात्रियों का इलाज चल रहा है. पुलिस ने शुरू में अनुमान लगाया था कि बस में केवल 40 यात्री थे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवींद्र रेग्मी ने कहा कि बाकी यात्रियों के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा…
कोरबा।यहां के राताखार क्षेत्र में तेरह साल की एक मासूम को लिफ्ट देने के नाम पर बाइक में 30 वर्षीय युवक ने बैठा लिया फिर एकांत में ले जा दुष्कर्म किया है। रोते हुए बच्ची किसी तरह अपने घर लौटी और परिजनों को बताया।घटना की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी।सूचना मिली है कि उसे भैंसमा बाजार में पुलिस ने पकड़ लिया है।पेशे से ड्राइवर आरोपी का नाम कृष्णा बताया गया है।पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
