Author: Nishant Manoj Sharma
कोरबा। ठण्डु राम परिवार (कादमा वाले) के द्वारा मेहर वाटिका में आयोजित हो रही भागवत कथा का श्रवण करने प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में भागवत प्रेमी पहुंच रहे हैं। कथा के पांचवे दिन सोमवार को व्यासपीठ से आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान की बाल लीला, गिरिराज पूजन का संगीतमय प्रसंग सुनाया। आचार्य श्री भारद्वाज ने वेदों की प्रेरणा एवं ऐतिहासिक प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए राक्षसी पूतना पर कहा कि आज भी समाज में हजारों पूतना जीवित हैं। कथा व्यास ने कहा कि भगवान किसी को मारते नहीं बल्कि तारते हैं। पहले तीनों अवतारों में महिला रूपी राक्षसों का…
कोरबा। आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा की छठवें दिवस की कथा में श्रोताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भगवान को खोजने के लिए लोग कई प्रकार के उपक्रम किया करते हैं। सबसे बड़ी आवश्यकता ईश्वर को बाहर खोजने की नहीं बल्कि अंतःकरण में खोजने और स्थापित करने की है। सच्ची भक्ति और प्रेम से वह अपने भक्तों के वशीभूत हो जाते हैं। पंडित दीनदयाल संस्कृतिक भवन आशीर्वाद पॉइंट में कबूलपुरिया परिवार के द्वारा पितृमोक्ष के लिए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। भगवान कृष्ण और गोपियों से जुड़े हुए प्रसंग को लेकर आज उन्होंने…
बिलासपुर जिले के एक गांव में स्थित शासकीय स्कूल के अंदर बर्थ डे पर छात्राओं द्वारा बीयर पार्टी करने का मामला सामने आया है। स्कूल के क्लास रूम में बीयर पार्टी मनाते छात्राओं का फोटो सोशल मिडिया में वायरल हुआ है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने मामले को संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मामला मस्तूरी क्षेत्र के भटचौरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला का है।स्कूल के छात्राओं ने क्लास रूम में ही बीयर पार्टी की है। छात्राओं के बीयर पार्टी का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बर्थ डे था 12 वीं की छात्रा का बताया जा…
रायपुर।सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति रखने की सूचना पर भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, रायपुर के आरोपी वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार पटेल के यहां दबिश दे जांच की। जिसमें अपनी पदस्थापना के बाद बड़े पैमाने पर अचल संपत्ति मिली है।उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आय से अधिक संपत्ति (डीए) रखने पर वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) वीरेंद्र कुमार पटेल के विरुद्ध मामला दर्ज किया। 2006 में नियुक्ति, हर साल खरीदी संपति यह आरोप है कि आरोपी ने…
सरकार ने सोमवार को कहा कि एमपॉक्स वायरस से प्रभावित देश की यात्रा करके आये एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा, “टेस्ट में मरीज में पश्चिम अफ्रीकी क्लेड-2 के एमपॉक्स वायरस की मौजूदगी की पुष्टि हुई है.” मंत्रालय ने कहा, ‘‘एक युवा है जो हाल ही में एमपॉक्स संक्रमण से प्रभावित देश से यात्रा करके आया है.” हाल ही में मध्य और पूर्वी अफ़्रीका में एमपॉक्स के मामले आने के बाद इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया था. विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रॉस एडोनम गेब्रीयेसुस…
जिला ऑटो संघ के 3 वर्षीय कार्यकाल का चुनाव रविवार को बुधवारी बायपास रोड के सूर्यवंशी भवन में संपन्न हुआ। चुनाव में संघ के 1330 मतदाताओं में 1115 ने मतदान किया। वहीं 215 मतदाता मतदान करने नहीं पहुंचे। शाम 7 बजे तक मतदान चला। जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। देर रात तक परिणाम जारी हुए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों में दोबारा चुनाव लड़ रहे निर्वतमान अध्यक्ष गिरजेश सिंह को भारी अंतर से हराकर आजम खान जीत हासिल करते हुए संघ के नए अध्यक्ष बन गए। उपाध्यक्ष पद के 2 दावेदार में पंकज तिवारी ने भी…
कोरबा। क्षमा के समान मार्दव धर्म भी आत्मा का स्वभाव है। मार्दव स्वभावी आत्मा के आश्रय से आत्मा में जो मन के अभाव रूप, शांति स्वरूप पर्याय प्रकट होती है। उसे भी मार्दव धर्म कहते हैं। मनुष्य जीवन में यदि हमने अपने आप को साधना में ढाल लिया तो जीवन सार्थक एवं उपयोगी बन जाता है । दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्मावलंबियों का पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व बड़े भक्ति भाव के साथ बुधवारी बाजार में मनाया जा रहा है।उक्त विचार श्रमण संस्कृति संस्थान किशनगढ़ जयपुर राजस्थान से पधारे प्रवचनकार श्री रोहित जैन शास्त्री ने पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन अपने…
फोटो:महिला और बच्ची को ले परिजन पहुंचे हॉस्पिटल कोरबा।दर्री थाना अंतर्गत अयोध्यापुरी बस्ती में एक चौंकाने वाली घटना सोमवार को सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 दिन की मासूम बच्ची समेत पांच लोगों पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आरोपी पति यशोदा नंद मौके से फरार हो गया। एक साल पहले दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह किया था, लेकिन आपसी विवाद ने इस रिश्ते में खटास पैदा कर दी। घटना के दिन आरोपी अपनी पत्नी और नवजात शिशु को उनके घर लेने आया था।…
0 सीमेंट के दाम में 50 रुपए बैग की वृद्धि पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन,बीजेपी सांसद बृजमोहन ने भी उठाया है मुद्दा रायपुर।सीमेंट के दाम में एकमुश्त 50 रुपए की बढ़ोतरी का मुद्दा अब कांग्रेस ने लपक लिया है।11 सितंबर को इसे ले कर कांग्रेस के नेता राजधानी और सभी जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता लेंगे और अगले दिन 12 सितंबर को उक्त सभी जगह पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। दरअसल दो दिन पहले ही प्रदेश के पूर्व मंत्री और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम को सीमेंट मूल्यवृद्धि पर विरोध जताते हुए चिट्ठी लिखी थी।बाद में उनका एक रिकॉर्डेड बयान…
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व गुजराती समाज के वरिष्ठ सदस्य विजय रावल की माताश्री यशुमती बेन रावल धर्मपत्नी स्व. नर्मदा प्रसाद रावल के निधन की दुखद खबर पाकर कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने इतवारी बाजार गायत्री मंदिर के पीछे निवास स्थान में जाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अपनी शोक संवेदना ब्यक्त करते हुए उनके पुत्र विजय रावल सहित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।सांसद ज्योत्सना महंत के साथ महापौर राजकिशोर प्रसाद ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश परसाई, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर,पार्षद दिनेश सोनी,अरुण शर्मा ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
