Author: Nishant Manoj Sharma
TTN Desk छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के कठिया में भव्य सृष्टि उद्योग की ओर से विश्व के सबसे बड़े बांस टावर का निर्माण किया गया है. इस टावर का बुधवार को विश्व बांस दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल0 लोकार्पण किया है. इस मौके पर दुर्ग के सांसद विजय बघेल,स्थानीय विधायक साहू विशेष रूप से बेमेतरा के समारोह में उपस्थित थे।एफिल टावर की तर्ज पर बने इस टावर की ऊंचाई 140 फीट है, जिसका वजन करीब 7400 किलोग्राम है. इसको बनाने में करीब 11 लाख रुपये की लागत आई है. गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बांस…
0 हिज़्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह की स्पीच के बीच इसराइल ने लेबनान पर किए हवाई हमले TTN Desk हिज़्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह ने एक स्पीच में कहा है कि अब युद्ध की घोषणा हो चुकी है. उन्होंने पेजर और वॉकी टॉकी हमलों के बाद कहा कि ये एक युद्ध अपराध और अब जंग का एलान हो चुका है. जब नसरल्लाह स्पीच दे रहे थे उसी वक़्त इसराइली सेना ने हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले कर दिए. बेरूत में मौजूद बीबीसी संवाददाता ह्यगो बाचेगा की एक रिपीट के मुताबिक हसन की स्पीच के दौरान कई विमान कम ऊंचाई…
0 उद्योग मंत्री देवांगन ने प्रदेश के सभी सीमेंट कंपनियों के प्रमुखों की ली बैठक रायपुर। सीमेंट के दामों में पिछले दिनों हुई वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने गुरुवार को उद्योग भवन में प्रदेश के सभी सीमेंट कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में मंत्री श्री देवांगन ने कंपनियों के प्रमुखों से सीमेंट के बढ़ाए गए दरों को लेकर विस्तार से बातचीत की। मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा की सीमेंट के दर को लेकर सरकार बेहद गंभीर है।उन्होंने कहा की दर बढ़ने…
*डच रोज़ की खेती कर दूसरे किसानों के लिए बनी मिसाल* *पारंपरिक खेती छोड़ डच रोज़ की खेती से हो रही मालामाल* कोरबा 19 सितंबर 2024/ रजनी को बचपन से ही गुलाब के फूलों से प्यार था। वह जब कहीं जाती तो फूलों के पौधे घर के लिए ले आती। घर के आँगन में गमलों पर वह खूबसूरत गुलाब के पौधे अक्सर लगाया करती थीं। गुलाब के पौधों और फूलों से प्यार करने वाली रजनी जब शादी होकर ससुराल आई तब भी उनका मोह फूलों के प्रति बना रहा। कई बार वह फूलों की खेती के लिए मन में सोची,…
0 वित्तमंत्री चौधरी,स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सहित विशिष्ट जनों ने दी श्रद्धांजलि 0 देर शाम तक चला श्रद्धांजलि आयोजन,हजारों हुए शामिल कोरबा। सेवाभावी स्वर्गीय श्रीमती कौशल्या महतो के दशगात्र, पगड़ी रस्म और चन्दनपान कार्यक्रम में आज प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों सहित समाज के विभिन्न वर्ग के लोग ,बीजेपी के नेता,कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. कौशल्या महतो दिवंगत सांसद डा बंशीलाल महतो की धर्मपत्नी,बीजेपी के प्रदेश सचिव विकास रंजन महतो और डा विवेक रंजन महतो की माता थी।दशगात्र का कार्यक्रम सीतामढ़ी स्थित उनके निवास स्थल ऋषिकेश में हुआ।पूजन उपरांत श्रद्धांजलि कार्यक्रम…
। बालको नगर।वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व फोटोग्राफी के अवसर पर ‘मल्हार 2.0’ फोटो प्रदर्शनी व हिंदी दिवस का संयुक्त आयोजन किया। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में वेदांता समूह के प्रतिभाशाली कर्मचारियों द्वारा खींची गई तस्वीरों का संग्रह प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में आये आगंतुकों ने मनमोहक फोटोग्राफी की सराहना की। बालको टाउनशिप में आयोजित दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला को ‘मल्हार’ नाम दिया गया। ‘वाह क्या व्यू है’ थीम के इर्द-गिर्द घूमती प्रदर्शनी में प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाने वाली मनमोहक…
TTN Desk लेबनान में हिजबुल्लाह से जुड़े उपकरणों में विस्फोट के बाद अब बेरूत में कई सौर ऊर्जा उपकरणों में भी धमाके हुए हैं, जिससे आसमान में काला धुंआ फैल गया है और नागरिकों में दहशत है। आखिर ये क्या हो रहा है। लेबनान में हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश देश में एक के बाद एक रोज विस्फोट हो रहे हैं। एपी न्यूज के मुताबिक लेबनान की समाचार एजेंसी से मिली जानकारी ने दावा किया है कि हिज्बुल्लाह सदस्यों से जुड़े पेजर और वॉकी-टॉकी विस्फोट के बाद अब बेरूत में कई घरेलू सौर ऊर्जा…
केंद्र सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ‘एक देश, एक चुनाव’ की सिफारिशों को मंजूरी दे दी गई है. सरकार की तरफ से सिफारिशों की मंजूरी देने के बाद से राजनीतिक बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘एक देश, एक चुनाव’ पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है, “लगे हाथ महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी के उपचुनाव भी घोषित करवा देते.” साथ ही उन्होंने बीजेपी से सवाल किया है कि पार्टी ने अब तक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव क्यों नहीं कराया. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर…
TTN Desk कोलकाता रेप-मर्डर केस में डाक्टरों की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इससे पहले भी धरना दे रहे डॉक्टरों से मिलकर उनसे हड़ताल खत्म करने की गुजारिश कर चुकी हैं, लेकिन डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने से मना कर दिया हैं. डॉक्टरों ने बुधवार को बंगाल के चीफ सेक्रेटरी मनोज पंत को ईमेल भेजकर एक और मीटिंग की मांग की. इस धरना को खत्म करने को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक हमारी मांगे अधूरी है और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब…
रायपुर। भाजपा सांसद एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुरोध पर भगवान पार्श्वनाथ पर केंद्र सरकार स्मारक डाक टिकट जारी करेगी।केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस संबंध में अग्रवाल को जानकारी दी है। पारसनाथ भगवान के 2900वें जन्मोत्सव और 2800वें निर्वाणोत्सव उत्सव वर्ष के अवसर पर यह स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा। श्री सिंधिया ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि विभाग ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और शीघ्र ही 23वें तीर्थकर श्री पार्श्वनाथ भगवान का डाक टिकट जारी किया जाएगा।
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
