Author: Nishant Manoj Sharma
TTN Desk जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ. मॉर्निंग वॉक पर निकले 6 बच्चों को पिकअप ने टक्कर मार दी. हादसे में सभी बच्चे घायल हो गए हैं. 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल बच्चों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया. घायल सभी बच्चे पामगढ़, कुटराबोर्ड इलाके के रहने वाले हैं. पामगढ़ पुलिस मामले की जांच कर…
बालकोनगर।बालको संयत्र में कार्य करने वाले युवाओं की समाजसेवी संस्था मानव सेवा मिशन के द्वारा प्रशांति वृद्धा आश्रम कोरबा में नवरात्रि के उपलक्ष्य में वृद्ध जनों को भोजन सेवा प्रदान किया गया। वृद्धा आश्रम में रह रहे लोगों से मिलकर संस्था के सदस्यों ने उनसे स्वास्थ्य संबंधी चर्चा करते हुए उनका कुशल क्षेम जाना। मानव सेवा मिशन के सदस्यों एवं छोटे बच्चों को अपने बीच पाकर बुजुर्गों ने प्रसन्नता जाहिर की एवं सबको आशीर्वाद प्रदान करते हुए भविष्य में सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने के लिए सदस्यों को प्रेरित किया। मानव सेवा मिशन के सदस्य विगत कई वर्षों से…
TTN Desk 0 युवा अपने पांवों पर किसी प्रकार का लोशन नहीं लगाते 0 7 दशकों से जारी है यह परंपरा गुजरात के जामनगर शहर के रणजीत नगर में पटेल युवा मंडल द्वारा सरदार पटेल चौक में आयोजित गरबा महोत्सव में अपनी विभिन्न रास के कारण विख्यात है। नवरात्रि में युवाओं ने जिस तरह से दहकते अंगारों के बीच मशाल रास का प्रदर्शन किया, वह अद्भुत था। आश्चर्य इस बात का है कि रास के पहले युवा अपने पैरों पर किसी भी प्रकार का लोशन नहीं लगाते हैँ। दो महीने की सख्त कवायद इसे नाम दिया गया है मशाल रास।…
फाइल फोटो : अपनी मां वेदवती के साथ अनिल अग्रवाल TTN Desk वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मां वेदवती अग्रवाल का निधन हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स के जरिए रविवार सुबह दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि आज, हमारी मां हमें छोड़कर मोक्ष यात्रा पर निकल गई। मां के बिना मैं अधूरा महसूस करूंगा। उन्होंने लिखा कि मां की कमी जीवन में किसी तरह पूरी नहीं की जा सकेगी। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा है, ‘मां ने ही हमें उस जगह पहुंचाया जहां आज हम हैं। उनके बताए रास्ते पर हम चल पाएं, ये ही उस…
TTN Desk जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो गए है।शनिवार को हरियाणा में पोलिंग हुई।मतदान के बाद अब नतीजों को ले कर अटकलबाजी शुरू हो गई है।नतीजे मंगलवार 8 अक्टूबर को आयेंगे। दोनों राज्यों में 90 90 सीट है और बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए।इस बीच विभिन्न मीडिया आउटलेट्स द्वारा करवाए गए एग्जिट पोल सामने आ गए है और उसमें बीजेपी हरियाणा में सत्ता से बाहर होती बताई गई है वहीं कांग्रेस की लहर चल रही है।जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाते बताया गया है।अब एक्जिट पोल कितने…
TTN Desk हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. इस बीच डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय ने अपने अनुयायियों से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की है. यह घोषणा डेरा सच्चा सौदा के अध्यक्ष गुरमीत राम रहीम को 20 दिन की पैरोल पर रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा किए जाने के एक दिन बाद आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार देर रात सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में आयोजित सत्संग के दौरान अनुयायियों को यह संदेश दिया गया. वैसे तो विधानसभा चुनाव के कुछ दिन पहले से ही सत्संग मंच से अनुयायियों…
0सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोकतांत्रिक देशों में अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाता है। पत्रकारों के अधिकार भारत के संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत संरक्षित हैं। नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पत्रकार अभिषेक उपाध्याय को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की। उपाध्याय पर उत्तर प्रदेश प्रशासन में नियुक्तियों में जातिगत गतिशीलता पर एक्स पर एक पोस्ट लिखने के लिए एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। जस्टिस हृषिकेश रॉय और जस्टिस एसवीएन भट्टी की खंडपीठ ने उपाध्याय द्वारा उनके खिलाफ मामला रद्द करने के लिए दायर याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार से भी जवाब मांगा…
TTN Desk इंडिगो एयरलाइंस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, कंपनी के बुकिंग सिस्टम में गड़बड़ी के चलते फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ है. एयरलाइन से बुकिंग प्रणाली शनिवार को दोपहर 12 बजे से प्रभावित होनी शुरू हुई हुई है और करीब 1 घंटे के बाद करीब 1.05 बजे पर परिचालन फिर से शुरू सुचारू हो सका. हालांकि बुकिंग सिस्टम अभी भी डाउन है और यूजर्स को समस्या पेश आ रही है. इस मामले पर कंपनी की ओर से भी जानकारी शेयर की गई है. नेटवर्क स्लोडाउन से आई समस्या इंडिगो की ओर से इस गड़बड़ी के संबंध में…
TTN Desk फोटो:उपद्रव कर रहे लोगों को मैदान से बाहर ले जाते हुए पुलिसकर्मी। 0 आयोजकों की टीम से भिड़े हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज 0 गांधीनगर के सरगासन चौक के पास एक फार्म हाउस में हो रहा था गरबा। नवरात्रि के दूसरे दिन यानी कि शुक्रवार की रात गुजरात की राजधानी गांधीनगर के एक गरबा मैदान में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल और पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हल्का लाठीचार्च भी करना पड़ा। ‘द शेरीफेयर’ नाम के इस गरबे में विवाद की शुरुआत तिलक लगाने की बात पर हुई थी।…
TTN Desk 0 हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) शुरू होने से पहले वेदांता ने भुवनेश्वर आधारित कलिंगा लांसर्स का पूर्ण स्वामित्व प्राप्त किया। Oवेदांता ने ओडिशा में खेलों को बढ़ावा देने और भारत में खेल की उत्कृष्टता बढ़ाने का समर्पण दिखाया। रायपुर/झारसुगुड़ा, 5अक्टूबर, 2024 – हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) शुरू होने वाली है। सभी को इसका बेसब्री से इंतजार है। इस बीच वेदांता लिमिटेड ने एक फ्रैंचाइज़ी आयोजन में ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित प्रमुख हॉकी टीम कलिंगा लांसर्स का अधिग्रहण करने की जानकारी दी है। इसके साथ ओडिशा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए वेदांता ने अपना इरादा और मजबूत…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
