Author: Nishant Manoj Sharma
कोरबा। गरवी गुजरात समूह से जुड़ी गुजराती महिलाओं ने शनिवार को प्री करवाचौथ सेलिब्रेशन टी पी नगर स्थित डेक्सी के पार्टी हाल में किया।इस मौके का ड्रेस कोड रेड साड़ी रखी गई थी।उपस्थित सभी सदस्याओं ने विभिन्न रोचक प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया।विजई प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया।
कटघोरा । जायसवाल महिला सभा द्वारा 19/10/24 दिन शनिवार को अग्रसेन भवन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अतिथि के रूप में रामगोपाल डिक्सेना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ,डॉ शकुंतला जायसवाल महिला सभा जिलाध्यक्ष, राजेंद्र जायसवाल एवं ओम प्रकाश डिकसेना उपाध्यक्ष जायसवाल समाज कल्याण समिति मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान सहस्त्र बाहु की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया। अतिथियों का स्वागत महिला समाज का पूर्व श्रीमती मुक्ता जायसवाल एवं वकील रामशंकर जायसवाल द्वारा तिलक रोली लगाकर किया गया। रामगोपाल डिकसेना ने कहा कि समाज के महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन…
0 भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभार कोरबा। नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को शनिवार को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया गया। वे कोरबा जिले के पहले सक्रिय सदस्य बने।भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष और सदस्यता अभियान के जिला संयोजक गोपाल मोदी ने टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंत्री श्री देवांगन को सक्रिय सदस्यता दिलाई। अब तक जिले में बने 56 हजार ऑनलाइन सदस्य गौरतलब है कि कोरबा जिले में सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है, कोरबा विधानसभा में अब तक…
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में एक भयानक सड़क हादसे में 8 बच्चों समेत 12 लोगों की जान चली गई। यह दर्दनाक घटना नेशनल हाईवे-11बी पर रात करीब 11ः30 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार बस ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में 10 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि 2 घायलों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। सभी पीड़ित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। शुक्रवार रात को बाड़ी उपखंड क्षेत्र में यह हादसा तब हुआ जब करीम कॉलोनी गुमट मोहल्ले के रहने वाले 15 लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।…
देश के विकास तथा स्वतंत्रता संग्राम में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर का अनुपम योगदान: अक्षदा पुंडलिक
फोटो;पत्रकार वार्ता में जयंती समारोह समिति के पदाधिकारी 0 अहिल्या देवी होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह के दौरान होंगे विभिन्न कार्यक्रम कोरबा। देश के लिए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर के किए कार्यों और उनके योगदान को बताने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए स्कूल और कॉलेजों में जाकर युवाओं को बताया जा रहा है। युवाओं के माध्यम से उनके घरों में भी पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर के बारे में जानकारी पहुंचाई जाएगी। इसके लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उक्त बातें पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह समिति सचिव श्रीमती अक्षदा पुंडलिक और अभिषेक शर्मा ने प्रेस…
कोरबा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा नगर स्तर पर अपने 6 उत्सव के अंतर्गत विजयदशमी का प्रकट उत्सव 20 अक्टूबर रविवार को आयोजित कर रहा है। बालको नगर के डॉ बी आर अंबेडकर स्टेडियम परिसर में दोपहर 2:00 बजे से यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। नगर कार्यवाह ने बताया कि नगरीय क्षेत्र के 1100 से अधिक स्वयंसेवक विजयादशमी के पथ संचलन में शामिल होंगे। वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार राहुल सेठिया मुख्य अतिथि होंगे जबकि सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख कौशलेंद्र प्रताप सिंह मुख्य वक्ता होंगे। आयोजन संगठन ने नागरिकों से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
TTN Desk छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने एक ऐसे अजीबोगरीब चोर को गिरफ्तार किया गया जो लोगों के घर के बाहर पड़े महिलाओं की साड़ी, पेटीकोट आदि कपड़ों को बीते 4 साल से चोरी करके उसे पहनकर खूब नाचता था। दरअसल यह चोरी का आरोपी जशपुर पुलिस की गिरफ्त में चंद घंटों में ही तब आ गया जब कृषि विस्तार अधिकारी के घर इसने ताला तोड़कर 7 पीस नई साड़ी की चोरी किया। जिसके बाद इमिल तिर्की जो थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम चिटकवाईन का है उसे जशपुर पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी के विरूद्ध थाना नारायणपुर में…
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया जिससे भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान शहीद हो गए. जवानों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. नारायणपुर जिला पुलिस ने बताया, घटना में नारायणपुर जिला पुलिस के दो जवान घायल हुए. सर्चिंग से लौट रहे थे जब जवान तब नक्सलियों ने किया बारूदी सुरंग विस्फोट अधिकारियों ने बताया कि जिले में आईटीबीपी के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था और जब…
TTN Desk छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में 24 अक्टूबर को सरकारी स्कूलों में अध्यापन कराने वाले सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताल का उद्देश्य शिक्षकों की कई लंबित मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करना है, जिसमें विशेष रूप से वेतन विसंगति, संविलियन पूर्व सेवा गणना, पुरानी पेंशन योजना, क्रमोन्नति, और महंगाई भत्ता एरियर्स जैसे मुद्दे शामिल हैं। मोर्चा के पदाधिकारी प्रमोद सिंह राजपूत, मनोज चौबे, राजेंद्र ने बताया कि सरकार ने 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा की है, जिसका स्वागत है, लेकिन बकाया 9 माह का महंगाई भत्ता एरियर्स के रूप में…
फोटो;हॉस्पिटल में भर्ती वासुदेव यादव TTN Desk छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी वारदात हुई है. यहां 2 नकाबपोश युवकों ने कांग्रेस नेता सुखु यादव के भाई वासुदेव यादव को गोली मार दी है. वासुदेव की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 2 नकाबपोश युवकों ने वासुदेव यादव पर एक के बाद एक 2 गोलियां मारी हैं, जिससे 1 गोली पेट और दूसरी गोली उनके हाथ पर लगी है. फिलहाल वासुदेव की हालत गंभीर बताई जा रही है.…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
