Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

मस्क को बड़ा झटका : स्टारशिप रॉकेट लॉन्च के तुरंत बाद फट गया…जानिए क्या कुछ हुआ..?

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 7, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट अपने लॉन्च के कुछ मिनट बाद ही आग के गोले में तबदील हो गया. लॉन्चिंग के तुरंत बाद ही वह कंट्रोल से बाहर हो गया और कुछ ही सेकंड्स में उसमे तेज धमाका हुआ, जिसके बाद उसके कई टुकड़े हो गए. स्टारशिप रॉकेट के ये टुकड़े दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के पास आसमान में बिखर गए. आपको बता दें कि 403 फुट लंबे  इस रॉकेट ने टेक्सास से उड़ान भरी थी. बताया जा रहा है कि पहले चरण में स्पेसएक्स ने सफलतापूर्वक उड़ान पकड़ ली थी लेकिन कुछ समय बाद ही इस अंतरिक्ष यान ने अपना नियंत्रण खो दिया. 

TTN Desk

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के कई मिशन सफल भी हुए हैं लेकिन उन्हें स्टारशिप के आठवें टेस्ट में बडा़ झटका लगा है। लॉन्चिंग के कुछ मिनट बाद ही रॉकेट का संपर्क टूट गया और यह आसमान में ही फट गया। रॉकेट में धमाका होने के बाद आग के गोल आसमान में बिखर गए और धरती की तरफ गिरने लगे। बहामास के आसमान में गिरते हुए रॉकेट के टुकड़ों का वीडियो भी सामने आया है।

O मिशन पूरी तरह विफल नहीं हुआ ये है कंपनी का दावा

स्पेसएक्स का कहना है कि टेस्ट के दौरान सुपर हेवी बूस्टर अच्छी तरह काम कर रहा था। ऐसे में इस मिशन को पूरी तरह असफल नहीं कहा जा सकता है। स्पेसएक्स के इस मिशन से अहम डेटा जुटाने में मदद मिली है। बता दें कि स्पेसएक्स ने टेक्सास के बोका चीका लॉन्च पैड से इस मिशन को लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद बूस्टर रॉकेट से अलग हो गया। प्लान के मुताबिक इस समंदर में गिराया गया। ऐसे में मिशन का एक हिस्सा सफल माना गया है।

O दो महीने पहले भी हुआ था विफल

स्पेसएक्स ने कहा कि अचानक रॉकेट में कुछ ऐसा हुआ कि हमारा संपर्क कट गया। इसके बाद टीम ने सिक्योरिटी अधिकारियों के साथ मिलाकर इसे बचाने की कोशिश की। कंपनी ने कहा कि इस फ्लाइट टेस्ट का डेटा चेक किया जाएगा। इस विफलता से भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। दो महीने पहले भी स्टारशिप का टेस्ट किया गया था जो कि विफल हो गया था।

O आठवीं बार में भी नहीं मिली पूरी सफलता

आठवीं बार जब मिशन को टेस्ट करने की कोशिश की तो पहले तो रॉकेट बिल्कुल प्लान के मुताबिक ही लॉन्च हुआ। सूर्यास्त से पहले 403 फीट यानी 123 मीटर के इस रॉकेट को लॉन्च किया गया था। नासा भी इस मिशन पर पूरा ध्यान लगाए हुए थे। स्पेसएक् ने पहले से ही चंद्रमा पर लोगों को भेजने की बुकिंग कर रखी है। इससे पहले स्टारशिप ने चार मॉक सैटलाइट लॉन्च किए थे। इससे पहले के टेस्ट में स्पेसएक्स का रॉकेट सफलतापूर्वक वापस भी आ गया था। इसमें किसी तरह का नुकसान भी नहीं हुआ था। जांच में पता चला है कि आसमान में आग लगने की वजह फ्यूल का लीक होना हो सकता है। इससे स्पेसक्राफ्ट का इंजन बंद हो जाता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

मानिकपुर खदान जनसुनवाई : प्रभावितों की मांग पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिए स्थगित करने के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज : छात्रों ने विधानसभा रोड कब्जाया, भूख हड़ताली देवेंद्रनाथ भी शामिल,आज ही सीएम का जन्मदिन भी

ब्रेकिंग…14वीं JPSC रद्द करने की मांग को लेकर वार्ता शुरू, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दी अनशन की चेतावनी

Editors Picks

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

September 19, 2026

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

August 31, 2026

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

August 27, 2026

मानिकपुर खदान जनसुनवाई : प्रभावितों की मांग पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिए स्थगित करने के निर्देश

August 18, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.