Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

नॉनवेज को लेकर बॉयफ्रेंड से झगड़ा, फिर मिला शव… CM योगी से सम्मानित हो चुकी थी गोरखपुर की पहली महिला पायलट सृष्टि

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

मुंबई। गोरखपुर की पहली महिला पायलट सृष्टि तुली की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एयर इंडिया में पायलट के तौर पर कार्यरत 25 वर्षीय सृष्टि का शव मुंबई के पवई इलाके में उनके फ्लैट में मिला, जिसमें वह किराए पर रहती थीं। पुलिस ने इस मामले में उनके 27 वर्षीय बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को गिरफ्तार किया है।

O गोरखपुर की पहली महिला पायलट थीं सृष्टि

सृष्टि तुली ने गोरखपुर का नाम रोशन करते हुए एयर इंडिया में पायलट बनने का सपना पूरा किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया था। सृष्टि के परिवार का सैन्य पृष्ठभूमि से गहरा नाता है। उनके दादा 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे और चाचा सेना में सेवा दे चुके हैं।

O रिलेशनशिप में नोंकझोक परेशान थी सृष्टि

परिजनों का आरोप है कि आदित्य पंडित सृष्टि के साथ दुर्व्यवहार करता था और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। अक्सर उनके बीच झगड़े हुआ करते थे। आदित्य पंडित खुद पायलट बनने की तैयारी कर रहा था।

I नॉनवेज खाने से भी किया मना

मृतिका के चाचा विवेक कुमार तुली ने आदित्य के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में इस बात का जिक्र किया कि, इसी साल मार्च में दोनों अपने दोस्तों के साथ गुरूग्राम के एक रेस्टोरेंट में डिनर पर गए थे। नॉन वेज खाने को लेकर आदित्य ने सृष्टि को रोका और उसे बाहर वेज खाना खिलाने लेकर गया। लेकिन थोड़ी बाद ही सृष्टि ने अपनी बहन राशि को फोन कर कहा कि वो उसे सड़क पर अकेला छोड़कर ही चला गया है।

O संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

पुलिस के अनुसार, घटना से एक दिन पहले सृष्टि और आदित्य के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद आदित्य दिल्ली के लिए रवाना हो गया। सृष्टि ने फोन कर आत्महत्या की धमकी दी। जब आदित्य लौटकर आया, तो उसने पाया कि सृष्टि का कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने के बाद सृष्टि बेहोश मिलीं और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

O परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

पुलिस ने मामले में आदित्य पंडित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। हालांकि, सृष्टि के परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। सृष्टि का फोन जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

सृष्टि के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने गोरखपुर और परिवार का नाम रोशन किया, लेकिन उसे जीवन में शांति नहीं मिल पाई।

O पुलिस कर रही मामले की जांच

पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सोनावणे ने बताया कि आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सृष्टि की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण हुई है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

बड़ा हादसा : रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे सभी

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.