Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»खेलकूद

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 हॉकी: भारत ने सेमीफाइनल में जापान को दी शिकस्त, आज फाइनल में चीन से होगी टक्कर

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में जापान के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में भारत का सामना चीन से होगा।

भारत के लिए नवनीत कौर (48वें मिनट में) और लालरेम्सियामी (56वें मिनट में) ने गोल किया।

भारत ने अपने पांच मैचों में बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ लीग चरण में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसमें चीन पर 3-0 की जीत भी शामिल थी। इससे पहले भारतीय टीम ने पूल मैच में 11वें स्थान पर मौजूद जापान को 3-0 से हराया था।

हॉकी रैंकिंग में नौवें स्थान पर मौजूद भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में बेहतरीन शुरुआत की, लेकिन दोनों टीमें एक भी गोल करने में सफल नहीं हुई।

खेल की शुरुआत में ही भारतीय खिलाड़ी संगीता ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन जापानी गोलकीपर ने शॉट को रोककर उनके प्रयास को विफल कर दिया।

इसके बाद भारत ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन एक भी मौके को भुनाने में सफल नहीं हो सके। जापान ने अपने डिफेंस के जरिए भारतीय खिलाड़ियों को गोल करने में कामयाब नहीं होने दिया।

दूसरा क्वार्टर भी गोलरहित रहा, लेकिन भारत ने मैच में अटैक करना जारी रखा और एक के बाद एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। हालांकि, किसी भी पीसी को गोल में तब्दील नहीं कर सके। वहीं, जापान की टीम इस क्वार्टर में एक भी मौका नहीं बना सकी।

पहले हाफ की समाप्ति तक भारत और जापान की टीम गोल करने में नाकाम रही। भारत ने पहले हाफ आठ पेनल्टी कॉर्नर अपने नाम किए, लेकिन टीम का खाता खोलने में सफल नहीं हुए।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल की तलाश में उतरीं। भारत ने अच्छी शुरुआत की और तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। दीपिका ने पीसी को गोल में तब्दील करने की कोशिश की, लेकिन दीपिका की ड्रैग फ्लिक को जापानी गोलकीपर ने रोक दिया।

इसके बाद जापान की टीम ने मैच की पहली पीसी हासिल की और वे गोल करने में नाकामयाब रहे।

चौथे क्वार्टर में भारत ने दो गोल किए। भारत को पहली सफलता नवनीत कौर ने दिलाई। नवनीत ने 48वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए भारत का खाता खोला।

इसके बाद 56वें मिनट में लालरेम्सियामी ने जापानी गोलकीपर कुडो यू को चकमा देते हुए फील्ड गोल किया और मैच को 2-0 से अपने नाम किया।

भारत अब अपना फाइनल मुकाबला बुधवार, 20 नवंबर को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के खिलाफ खेलेगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

ट्रंप का कड़ा फैसला: होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के आदेश, ईरान के साथ युद्ध की आहट

बड़ी खबर…अमेरिका को भारत की दो-टूक: ‘पहले टैरिफ तय करो, तभी करेंगे ट्रेड डील पर साइन’

ब्रेकिंग न्यूज: ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार,जलपोत उड़ाने का लिया बदला

पीएम मोदी का बड़ा बयान : “युद्ध से समाधान नहीं…शांति और संवाद है विकल्प””

बड़ी खबर : ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया आधिकारिक शोक

Editors Picks

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

August 31, 2026

ट्रंप का कड़ा फैसला: होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के आदेश, ईरान के साथ युद्ध की आहट

April 12, 2026

बड़ी खबर…अमेरिका को भारत की दो-टूक: ‘पहले टैरिफ तय करो, तभी करेंगे ट्रेड डील पर साइन’

March 16, 2026

ब्रेकिंग न्यूज: ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार,जलपोत उड़ाने का लिया बदला

March 5, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.