Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

बलरामपुर ट्रिपल मर्डर:मुख्तार अंसारी ने सोते वक्त किया प्रहार, लव अफेयर के चलते चली गयी मां ,बेटी और बेटे की जान…

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 16, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

TTN Desk

छत्तीसगढ़ बलरामपुर से लगे दहेजवार गांव स्थित खेत में शुक्रवार की सुबह 3 नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी। तीनों नरकंकालों की पहचान कुसमी के वार्ड क्रमांक 1 कुम्हारपारा निवासी सूरजदेव ठाकुर की 35 वर्षीय पत्नी कौशल्या ठाकुर, 17 वर्षीय बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर व 5 वर्षीय बेटे मिंटू ठाकुर के रूप में हुई थी। तीनों की हत्या झारखंड के ग्राम बरगढ़ निवासी मुख्तार अंसारी ने की थी।

O कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड से मामला हुआ साफ

बताया जा रहा है कि मुख्तार के छोटे भाई आरिफ अंसारी का कुसमी निवासी नाबालिग से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनके प्रेम इसकी पुष्टि दोनों के बीच हुए चैट व कॉल से सामने आई है। और इस वजह से वह घर पर पैसे नहीं भेजता था। जिसके बाद अंसारी के बड़े भाई ने नाबालिग प्रेमिका, उसकी मां व मासूम भाई को कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर दी थी।

मुख्तार का मानना था कि इसी वजह से उसका भाई घर पर रुपए नहीं भेज रहा है, जबकि उसके पिता का इलाज कराना था। इसी रंजिशवश उसने छोटे भाई की नाबालिग प्रेमिका, उसकी मां व मासूम भाई मिंटू को 27 सितंबर की दोपहर कुसमी बाजार से अपने साथ ले गया।

चूंकि झाडफ़ूंक के कारण वह भी अपने भाई के साथ उनके घर गया था। इस वजह से तीनों उसके साथ चले गए थे। तीनों को लेकर वह ग्राम दहेजवार स्थित नरकंकाल मिलने वाले स्थान के पास बनी एक झोपड़ी में पहुंचा। बताया जा रहा है कि यहां किसी का आना-जाना नहीं था। मुख्तार ने कुल्हाड़ी से तीनों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से पर ताबड़तोड़ प्रहार कर मार डाला। फिर उनके शव को बहते पानी वाले खेत में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्तार अंसारी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अब तक मामला का विस्तृत खुलासा नहीं किया है।

________इसे भी पढ़ें _________

 

छत्तीसगढ़:फ्लाइएश ब्रिक्स बन्द प्लांट में बिखरी मिली तीन खोपड़ी और हड्डियां, लापता बच्चों और महिला के पति से करवाएंगे शिनाख्त

छत्तीसगढ़:फ्लाइएश ब्रिक्स बन्द प्लांट में बिखरी मिली तीन खोपड़ी और हड्डियां, लापता बच्चों और महिला के पति से करवाएंगे शिनाख्त

____________________________________

दरअसल, शुक्रवार को बंद पड़े फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट से लगे खेत में 3 नर कंकाल मिले थे, जिसमें तीन खोपड़ी और बॉडी के अन्य पार्ट्स बरामद हुए। साड़ी, सलवार, पैंट और अन्य कपड़ों भी मिले। तीनों की पहचान कुसमी से 27 सितंबर से लापता सूरजदेव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर (36), बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17) और बेटा मिंटू ठाकुर (6) के रूप में हुई।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

झारखंड के बरगढ़ निवासी मुख्य आरोपी मुख्तार का छोटा भाई आरिफ अंसारी कुसमी में रहकर ठेकेदारी का काम करता है। अच्छे पैसे भी कमा रहा था। मुख्तार अंसारी झाड़फूंक और कबाड़ के साथ खेती-बाड़ी का भी काम करता था। आरिफ और मुस्कान के बीच प्रेम संबंध की पुष्टि कॉल डिटेल और मोबाइल चैट से हुई है।

O पिता के इलाज के लिए पैसे नहीं भेजता था आरिफ और मार डाला इनको

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी के पिता को सांप ने काट लिया था, जिससे उसके शरीर के अंग गल रहे हैं। इसके बावजूद छोटा भाई आरिफ पिता के इलाज के लिए पैसे नहीं भेजता था। इससे मुख्तार अंसारी नाराज था। इसी को लेकर मुस्कान और उसके परिवार को मारने की साजिश रची।

O कुसमी से बलरामपुर ले गया मुख्तार अंसारी

अब तक के पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि तीनों की हत्या मुख्तार अंसारी ने की है। कौशल्या ठाकुर, मुस्कान और मिंटू ठाकुर को लेकर मुख्तार अंसारी कुसमी से बलरामपुर लेकर गया। दहेजवार में जहां कंकाल मिले हैं, उसके पास ही झोपड़ीनुमा घर है। तीनों को वहां रखा।

O सोते में काट डाला कुल्हाड़ी से

रात में तीनों जब सो गए तो कुल्हाड़ी से सिर और माथे पर कई वार किए। तीनों को रात में ही मारा और लाश को पानी भरे खाली खेत में बने नाले में फेंक आया। शव के हिस्से गलकर बहते भी रहे। इस कारण बदबू ज्यादा नहीं फैली।

O धान काटने के लिए आया मालिक तो पता चला

खेत का मालिक महाराजगंज का है, जो धान बोने के बाद खेत देखने नहीं आया था। धान काटने के लिए वह शुक्रवार को खेत में पहुंचा तो उसे कंकाल मिले। जहां शवों को फेंका उस इलाके में लोगों का आना-जाना भी नहीं था।

O पुलिस पर लापरवाही के आरोप

मामले में बलरामपुर पुलिस पर लापरवाही के भी आरोप लग रहे हैं। तीनों की गुमशुदगी कुसमी थाने में दर्ज की गई, लेकिन पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज नहीं किया। सूरजदेव ठाकुर को आरिफ पर तीनों को भगाकर ले जाने का शक था। FIR के लिए उसने आवेदन कुसमी थाने सहित मुख्यमंत्री के नाम पर भी दिया था।

O की सीएम कैंप ऑफिस में भी शिकायत फिर भी FIR नहीं

मामले में मुख्यमंत्री कैंप बगिया में कौशल्या की मां कमला बाई ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। आरिफ से पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि उसका भाई मुख्तार अंसारी तीनों को लेकर गया है। मुख्तार से भी पूछताछ हुई, लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ सकी।

O डीएनए टेस्ट के लिए लिया गया सैंपल

तीनों शवों की पहचान किए जाने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर की टीम ने डीएनए सैंपल एकत्र किया है। टेस्ट के लिए सैंपल रायपुर भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने में करीब 10 से 15 दिनों का समय लग सकता है। इसके बाद पुलिस जांच आगे बढ़ सकेगी।

O कुसमी थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच

मामले में कुसमी थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल पर कार्रवाई की गई है। जितेंद्र जायसवाल को पुलिस लाइन बलरामपुर अटैच किया गया है। रघुनाथनगर थाना प्रभारी संत लाल आयाम को थाना प्रभारी कुसमी बनाया गया है। हालांकि आदेश अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक बताया गया है।

O पुलिस गिरफ्त में तीन संदेही,पूछताछ

बलरामपुर पुलिस ने मां-बेटी और बेटे की हत्या के आरोप में झारखंड के बरगढ़ निवासी मुख्तार अंसारी, उसके भाई आरिफ अंसारी पुलिस कस्टडी में है। वहीं बलरामपुर के एक शख्स से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

0 क्या कहा एसपी ने…

मामले में बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने कहा कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आज हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। तीनों के कंकालों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

​बड़ी खबर : 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों का चयन निरस्त, वापस भेजे जाएंगे मूल लिपिक पद पर; परीक्षा में मिलीं भारी गड़बड़ियां,पढ़िए ऑर्डर की कॉपी

Editors Picks

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

September 20, 2026

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

September 19, 2026

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

September 19, 2026

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.