Home Breaking News छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा गैंगरेप का सिलसिला,अब सक्ती और जशपुर में...

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा गैंगरेप का सिलसिला,अब सक्ती और जशपुर में हुई वारदात,मानसिक कमजोर युवती और नाबालिग छात्रा हुई शिकार

TTN News Desk

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, वहीँ गैंगेरप के दो और मामले सक्ती और जशपुर जिले से सामने आए है। जशपुर की घटना में आरोपियों में नाबालिग भी शामिल है वहीं पीड़ित लड़की कक्षा आठवीं की छात्रा है।

सक्ती में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ नशे में धुत्त तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. गांव वालों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. यह मामला डभरा थाना क्षेत्र का है.
इधर जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में मुड़केला बाजार से कक्षा आठवीं की छात्रा अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी।रास्ते में बाइक सवार तीन नाबालिग पहुंचे और उन्हें रोक लिया।उसके बाद कपड़े फाड़ दुष्कर्म किया और भाग गए।देर रात तक जब लड़की घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन थाने गए और उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई।रात एक बजे जब वह घर पहुंची तो घटना का पता चला।जानकारी के अनुसार आरोपी भी उनके परिचित के है।पुलिस जांच कर रही है।

बता दें कि हाल ही में इससे पहले कोंडागांव, दुर्ग और बिलासपुर जिले में गैंगरेप की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, तीन युवकों ने मानसिक रूप से कमजोर युवती को बहला फुसलाकर सूने मकान में लेकर गए, जहां शराब के नशे में तीनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी युवती के रिश्तेदार हैं. डभरा पुलिस ने सभी आरोपियों का डाक्टरी मुलाहिजा कराया. इसके बाद सभी को जेल भेजा.