Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

बालको और हेल्पएज इंडिया ने चलित स्वास्थ्य इकाई के संचालन के लिए किया एमओयू

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 13, 2021
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) प्रबंधन ने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चलित स्वास्थ्य इकाई के प्रचालन के लिए हेल्प-एज इंडिया के साथ समझौता (एमओयू) किया है। इससे बालकोनगर और आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक लाभान्वित होंगे। चलित स्वास्थ्य इकाई के माध्यम से जरूरतमंदों के लिए 45 विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

बालको और हेल्प-एज इंडिया के बीच 6 अक्टूबर, 2021 को एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए गए। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति और हेल्प-एज इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख श्री प्रकाश बोरगांवकर ने समझौता प्रपत्रों का आदान-प्रदान किया। बालको के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पंकज शर्मा ने फीता काटकर चलित स्वास्थ्य इकाई का उद्घाटन किया।

चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ ही अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं देंगे। जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। मुधमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद होगी। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क दी जाएंगी। ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो बिस्तर से उठ पाने में असमर्थ हैं, उन्हें स्वास्थ्य इकाई में तैनात चिकित्सा दल घर पर जाकर चिकित्सा मुहैया कराएगा। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व से परिचित कराया जाएगा।

श्री अभिजीत पति ने चलित स्वास्थ्य सेवा के एमओयू के अवसर पर कहा कि बालको प्रबंधन अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के जरिए जरूरतमंदों की हरसंभव मदद के लिए कटिबद्ध है। श्री पति ने बताया कि वेदांता समूह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मंे कैंसर की चिकित्सा के लिए अत्याधुनिक बालको मेडिकल सेंटर का संचालन कर रहा है जिससे बड़ी संख्या में जरूरतमंद लाभान्वित हो रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए बालको संचालित परियोजना का लाभ बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को मिल रहा है। वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव और नियंत्रण की दिशा में बालको की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। श्री पति ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दिशा में चलित स्वास्थ्य इकाई अहम साबित होगी।

श्री प्रकाश बोरगांवकर ने चलित स्वास्थ्य इकाई के प्रचालन के लिए बालको और हेल्प-एज इंडिया के बीच हुए एमओयू पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवी संगठन हेल्प-एज इंडिया देश के 23 राज्यों में 16 लाख जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने मंे योगदान दे रहा है। बालको की मदद से प्रारंभ चलित स्वास्थ्य इकाई दूरदराज के क्षेत्रों तक अपनी सुविधाएं पहुंचा पाने में सक्षम होगी।

————

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

देखिए वीडियो…कोरबा : लाल मैदान में यूं जला 120 फीट ऊंचा रावण,कैबिनेट मंत्री लखनलाल रहे मुख्य अतिथि

Editors Picks

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.