Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

ग्रीन कांक्रीट के लिए व्हीएनआईटी नागपुर के साथ बालको ने किया एमओयू

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 27, 2021
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

 

बालकोनगर,  सितंबर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (व्हीएनआईटी), नागपुर के साथ समझौता (एमओयू) किया है जिसके अंतर्गत संयंत्र परिसर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाले सड़क निर्माण कार्यों में व्हीएनआईटी द्वारा विकसित ग्रीन कांक्रीट के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

ग्रीन कांक्रीट व्हीएनआईटी का ऐसा नवाचार है जिसमें फ्लाई ऐश और बॉटम ऐश जैसे औद्योगिक अपशिष्टों का प्रयोग करते हुए निर्माण कार्य संचालित किए जाते हैं। व्हीएनआईटी ने अपने शोध में यह पाया है कि यदि हाई सॉलिड सुपर प्लास्टिसाइजर को फ्लाई ऐश में मिलाकर प्रयोग किया जाए तो कांक्रीट सड़क के निर्माण में प्रति घनमीटर फ्लाई ऐश की खपत 100 किलोग्राम से बढ़कर 500 किलोग्राम हो जाती है। इस प्रकार ग्रीन कांक्रीट के प्रयोग से प्रति किलोमीटर एकल लेन रोड के निर्माण में 600 टन फ्लाई ऐश की खपत हो सकती है। बड़े पैमाने पर ग्रीन कांक्रीट के प्रयोग से पर्यावरण का संरक्षण सुनिश्चित होगा साथ ही निर्माण कार्यों में नवाचार को गति मिलेगी।

 

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने अपशिष्ट पदार्थों को मूल्य संवर्धित उत्पादों में तब्दील करने की दिशा मंे की गई पहल पर कहा कि ‘‘औद्योगिक अपशिष्टों मंे कमी लाने और अनेक नए प्रयोगों के जरिए उन्हें नागरिकों और पर्यावरण के लिए लाभकारी बनाने के उद्देश्य से बालको ने अपने प्रचालन में अत्याधुनिक तकनीकों को स्थान दिया है। ग्रीन कांक्रीट को बढ़ावा देने से कार्बन फुटप्रिंट में कमी होगी जो बालको के उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन का परिचायक है। हमें इस बात की प्रसन्नता है कि बालको और व्हीएनआईटी की संयुक्त पहल से निर्माण कार्यों में ग्रीन कांक्रीट से बनी संरचनाओं को बढ़ावा मिलेगा।’’

 

बालको वेदांता एल्यूमिनियम व्यवसाय का हिस्सा है। वेदांता एल्यूमिनियम व्यवसाय ने सीमेंट उद्योगों के साथ मिलकर कम कार्बन वाले सीमेंट के उत्पादन में फ्लाई ऐश और बॉक्साइट के अवशेषों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के प्रति रूचि दिखाई है। ‘वेस्ट टू वेल्थ’ कार्यक्रम के अंतर्गत औद्योगिक अपशिष्टों का नवाचारपूर्ण प्रयोग सुनिश्चित करने की दिशा में वेदांता एल्यूमिनियम व्यवसाय बड़े पैमाने पर काम कर रहा है।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

देखिए वीडियो…कोरबा : लाल मैदान में यूं जला 120 फीट ऊंचा रावण,कैबिनेट मंत्री लखनलाल रहे मुख्य अतिथि

Editors Picks

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.