Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN डेस्क

​कोरबा:जिले के रजगामार क्षेत्र में घटित अत्यंत निंदनीय और जघन्य घटना की शिकार मासूम बच्ची को न्याय दिलाने तथा आरोपी को फांसी की सजा की मांग को लेकर कोरबा प्रेस क्लब के आह्वान पर शहर में एक विशाल शोक सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर आयोजित कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब की प्रबंध कार्यकारिणी व सदस्यों के साथ ही उपनगरीय क्षेत्रों के प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों समेत, सभी समाज, विभिन्न समिति व संस्थान के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

​कार्यक्रम की शुरुआत कोरबा प्रेस क्लब स्थित तिलक भवन से हुई, जहां सभी एकत्रित होकर हाथों में कैंडल लेकर ट्रांसपोर्टनगर चौक तक पैदल मार्च निकालकर पहुंचे। शहरवासियों और पत्रकारों का यह हुजूम हाथों में तख्तियां लिए हुए न्याय की मांग कर रहा था। ट्रांसपोर्टनगर चौक पहुंचने पर सभी ने कैंडल चौराहें पर लगाकर और 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत मासूम बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

​इस दौरान उपस्थित जनों ने एक स्वर में मांग की कि इस जघन्य अपराध के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित गति से की जाए। शहरवासियों ने कड़े शब्दों में मांग उठाई कि दरिंदे को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि समाज में इस तरह के कुकृत्यों को अंजाम देने वालों के मन में कानून का खौफ पैदा हो सके। इस दौरान पूरा शहर गमगीन और आक्रोशित नजर आया।

​0 इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
L
आयोजन के दौरान कोरबा प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा सहित प्रेस क्लब से वरिष्ठ सदस्य सुभाष अग्रवाल, दीपक कुमार जैन, नरेन्द्र मेहता, राकेश श्रीवास्तव, देवेंद्र गुप्ता, सादिक शेख, राजेश कुमार, दीपक साहू, रेणु जायसवाल, प्रतिमा सरकार, आशा सिंह, निर्मला राठौर व आशा ठाकुर समेत प्रेस क्लब के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

0उपनगरीय पत्रकार संगठन और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी


​इसके साथ ही नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कटघोरा प्रेस क्लब से अजय धनोदिया, कुसमुंडा से ओम गभेल, सतपाल सिंह, बरपाली पत्र संघ से संजीव शर्मा, विरेंद्र व लखन गोस्वामी, आईएमए कोरबा से डॉ. अजय स्वर्णकार, श्रमिक नेता केदारनाथ अग्रवाल, अग्रवाल समाज से बजरंग अग्रवाल, साहू समाज के पदाधिकारी (खेमलाल साहू, श्याम साहु, पुष्पेंद्र साहू, सतलाल चौहान), यादव समाज (रानी यादव, शांत यादव, अनिता यादव, गीता यादव, चंद्रमणि यादव), यूथ मुस्लिम कमेटी से आसिफ मिर्जा बेग, मोहम्मद फिरोज, जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष रवि शर्मा, पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारी, गुप्ता समाज, छ.ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स, गौसे आजम कमेटी, दिव्यांग शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ, फेडरेशन क्लब, संस्कृत शिक्षक संघ, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, साहित्य समिति, जेसीज, वरिष्ठ नागरिक संघ, अखबार वितरक संघ समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

देखिए वीडियो…कोरबा : लाल मैदान में यूं जला 120 फीट ऊंचा रावण,कैबिनेट मंत्री लखनलाल रहे मुख्य अतिथि

देखिए वीडीओ…कोरबा मुड़ापार मर्डर केस: ‘गोल्डन’ की हत्या, आधे सिर के बाल मुंडवाकर निकाला गया आरोपियों का जुलूस

Editors Picks

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.