TTN डेस्क
कोरबा। कोरबा मुख्य मार्ग से मड़वा रानी बाईपास की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार (क्रमांक CG 11 BR 2946) के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। रास्ते से गुजर रहे कई पैदल यात्रियों, दोपहिया और चार पहिया वाहनों को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
0 भागने की कोशिश, रेलवे फाटक बंद होने से फंसा आरोपी
हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक ने रुकने के बजाय कार की रफ्तार और बढ़ा दी और मौके से भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, मड़वा रानी रेलवे फाटक बंद होने के कारण आरोपी की कार वहां फंस गई।
आक्रोशित भीड़ ने की पिटाई, पुलिस ने बचाया
दुर्घटना को अपनी आंखों से देखने वाले उग्र लोगों ने कार का पीछा कर आरोपी को फाटक के पास पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी,कार पर भी गुस्सा उतारा। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कार चालक शराब के अत्यधिक नशे में धुत था और उसे अपनी सुध-बुध भी नहीं थी। इसी बीच मड़वा रानी क्षेत्र में गश्त पर तैनात उरगा थाना के पुलिस जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को आक्रोशित भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और कार सहित थाने ले आई।
0 मासूम बच्ची समेत कई लोग घायल
इस दर्दनाक हादसे में मड़वा रानी मार्ग से गुजर रहे कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में शामिल हैं:
हंसिका (उम्र 7 माह, पिता: डॉ. रमेश कुमार)
राजेश्वरी कश्यप (उम्र 23 वर्ष, पिता: लक्ष्मण)
संपति (उम्र 23 वर्ष, पति: रमेश)
कुमार रमेश एवं अन्य
0 पुलिस की कार्रवाई



उरगा थाना पुलिस ने पीड़ित राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों की शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी का मेडिकल टेस्ट (मुलाहिज़ा) कराया जा रहा है ताकि खून में अल्कोहल की पुष्टि की जा सके। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है


