Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

अनिल अग्रवाल ने सरकार की मदद के लिए की 150 करोड़ रुपए की आपात स्वास्थ्य सहायता की घोषणा

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaApril 29, 2021
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

 

· वेदांता देश के अस्पतालों में बढ़ाएगा 1000 बेड की अतिरिक्त क्षमता।

· 10 स्थानों पर होगी अत्याधुनिक ’फील्ड अस्पतालों’ की व्यवस्था जहां होंगे क्रिटिकल केयर बेड।

· कोविड राहत हेतु 150 करोड़ की वर्तमान घोषणा के अलावा वर्ष 2020 में वेदांता ने दिया था 201 करोड़ रुपए का योगदान।

· वेदांता की इकाइयों में 700 कोविड बेड से बढ़कर अब होंगे 1000 बेड।

 

 

 

नई दिल्ली / मुंबई, 29 अप्रैल, 2021। देश में खनिज, तेल और गैस की प्रमुख उत्पादक कंपनी वेदांता के चैयरमेन श्री अनिल अग्रवाल ने कोविड-19 की दूसरी लहर से राहत एवं बचाव हेतु देश में सहायता के लिए 150 करोड़ के योगदान की घोषणा की है। पिछले वर्ष वेदांता समूह द्वारा 201 करोड़ रूपयों का सहयोग किया गया था।

 

 

 

भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा किए जा रहे पुरजोर प्रयासों के सहयोग की दिशा में वेदांता लिमिटेड देश के 10 शहरों में 1,000 क्रिटिकल केयर बेड की व्यवस्था करेगा। ये बेड मान्यता प्राप्त और प्रतिष्ठित चिकित्सालयों के साथ मिल कर बनाए जाएंगे। कोविड केयर के लिए स्थापित प्रत्येक जगह पर 100 बेड होगें जो कि वातानुकूलित एवं बिजली की सुविधायुक्त होगें। क्रिटीकल केयर में 90 बेड ऑक्सीजन सपोर्ट एवं 10 बेड वेंटिलेटर सपोर्ट सुविधायुक्त होगें।

 

 

 

वेदांता के चैयरमेन श्री अनिल अग्रवाल ने इस पहल के लिये कहा कि ‘‘ मैं कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रभाव और बहुमूल्य जीवन को खोने के बारे में गहराई से चिंतित और दुःखी हूं। महामारी से लड़ने की हमारी प्रतिबद्धता के लिए वेदांता समूह 150 करोड़ रुपये के योगदान के साथ आगे आया हैं और हम इस कठिन परिस्थ्तिि में समुदाय और सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारा मानना है कि घातक कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए अतिरिक्त बुनियादी व्यवस्थाओं को तुरंत स्थापित किया जाएगा जिससे राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि वेदांता हमारे कर्मठ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण भी प्रदान करेगा। हम इस संकट से उबरने में हर संभव प्रयास करते रहेंगे।’’

 

 

 

क्रिटिकल केयर बेड की अतिरिक्त क्षमता छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडीशा, झारखंड, गोवा, कर्नाटक और दिल्ली-एनसीआर राज्यों में बनाई जाएगी। कंपनी द्वारा पहले चरण में 14 दिनों में प्राथमिक सुविधाओं और शेष सुविधाओं को 30 दिनों में प्रारंभ कर दिया जाएगा। वेदांता द्वारा प्रांरभ की गयी ये सुविधाएं कम से कम 6 माह तक जारी रहेगी।

 

 

 

वेदांता स्थानीय स्तर पर सरकारी निकायों और प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा और देखभाल उपलब्ध कराई जा सके। कंपनी वर्तमान में अपने व्यावसायिक स्थानों पर कोविड के रोगियों के लिए लगभग 700 बेड का सहयोग कर रही है जिसे जल्द ही बढ़ाकर 1,000 कर दिया जाएगा।

 

 

 

इस बीच, हिंदुस्तान जिंक, ईएसएल और सेसा गोवा आयरन ओर बिजनेस ने वेदांता केयर पहल के तहत कोविड -19 रोगियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कदम बढ़ाया है। हिन्दुस्तान जिं़क वर्तमान में प्रति दिन 5 टन ऑक्सीजन की (100 प्रतिशत लिक्विड ऑक्सीजन क्षमता) की आपूर्ति कर रहा है जो चिकित्सा उपचार के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इसे 2-3 टन बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है। सेसा गोवा आयरन ओर बिजनेस गोवा राज्य सरकार और अस्पतालों को प्रतिदिन 3 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है जबकि वेदांता समूह की स्टील निर्माता कंपनी ईएसएल ने लिक्विड मेडिकल आक्सीजन के लिए बोकारो के पास अपना प्लांट पंजीकृत किया है जिससे 10 टन प्रतिदिन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी।

 

 

 

स्टरलाइट कॉपर को अपने तूतीकोरिन संयंत्र से ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिल गई है। स्टरलाइट कॉपर के ऑक्सीजन प्लांट में प्रतिदिन 1,000 टन ऑक्सीजन का उत्पादन करने की क्षमता है।

 

 

 

वेदांता अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए टीकाकरण हेतु टीके की उपलब्धता के लिये उत्पादकों से संपर्क में है। अब तक 5,000 से अधिक कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों का टीकाकरण किया जा चुका है और हम आने वाले दिनों में पूरे वेदांता परिवार और हमारे व्यापारिक साझेदारों को शामिल करेगें।

 

 

 

कंपनी ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडीशा, झारखंड, कर्नाटक और उत्तरप्रदेश में डॉक्टर ऑन कॉल की सुविधा के साथ नंद घर समुदायों के लिए एक टेलीमेडिसिन कार्यक्रम शुरू किया है। सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए अपोलो हॉस्पीटल के साथ एक अनवरत समर्पित हेल्पलाइन भी स्थापित की गई है।

 

 

 

बीते वर्ष वेदांता ने कोविड संकट के मद्देनजर 201 करोड़ रुपये का योगदान दिया था। इस योगदान ने वेदांता के तीन विशिष्ट क्षेत्रों देश में दैनिक वेतन श्रमिकों की आजीविका, अपने सभी कर्मचारियों और संविदा भागीदारों को उनके संयंत्र स्थानों पर निवारक स्वास्थ्य देखभाल और सहायता सम्मिलित है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

देखिए वीडियो…कोरबा : लाल मैदान में यूं जला 120 फीट ऊंचा रावण,कैबिनेट मंत्री लखनलाल रहे मुख्य अतिथि

Editors Picks

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.