TTN डेस्क
कोरबा। मालती किन्नर की मौत के बाद स्थानीय किन्नर समाज में गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद काफी गहरा गया है। विवाद तब और बढ़ गया जब जम्मू-कश्मीर से शीतल नायक कुछ अन्य किन्नरों के साथ कोरबा पहुंचीं।
स्थानीय पक्ष का दावा है कि मालती किन्नर ने अपने जीवनकाल में ही रानू किन्नर को गद्दी का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। हालांकि, बाहर से आए पक्ष के पहुंचने के बाद इस अधिकार को लेकर खींचतान और जंग छिड़ गई है।
0 रानू किन्नर ने लगाए गंभीर आरोप
मालती किन्नर की करीबी रानू किन्नर ने आरोप लगाया है कि उन्हें दबाव में लेने और डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। आरोप है कि शीतल नायक अपने साथ कुछ बाहरी लोगों को लेकर आई हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
0 वरिष्ठों की प्रतिक्रिया और परंपरा का सवाल
इस पूरे मामले में रायपुर से अनीता किन्नर और रायगढ़ की पूर्व महापौर मधु बाई किन्नर की प्रतिक्रिया सामने आई है। किन्नर समाज के वरिष्ठजनों का कहना है कि परंपरा के अनुसार गुरु द्वारा तय किए गए उत्तराधिकारी को ही गद्दी मिलनी चाहिए।



मालती किन्नर के निधन के बाद से गद्दी पर वास्तविक अधिकार किसका है, यह सवाल अब भी अनसुलझा बना हुआ है।


