TTN डेस्क 
कोरबा। स्थानीय लालू राम कॉलोनी निवासी प्रदीप जायसवाल के छोटे भाई सुनील जायसवाल की धर्मपत्नी सविता जायसवाल (63) का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से परिजनों और स्थानीय निवासियों में शोक की लहर है। वह अपने पीछे पुत्र शिवम जायसवाल और पुत्री सोनाली जायसवाल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 8 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे उनके निज निवास लालू राम कॉलोनी से निकलेगी, जिसका अंतिम संस्कार मोती सागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

