TTN डेस्क

रायपुर/राजनांदगांव, 10 मई 2026।
छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ द्वारा निर्मित सशक्त संगठन *एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ* के सदस्यों ने रविवार दिनांक 10.05.2026 को पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फुलवासन बाई से उनके निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। हाल ही में उनके साथ हुई अपहरण की घटना के उपरांत संघ के सदस्यों ने उनसे भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं उन्हें हर परिस्थिति में समाज के साथ होने का भरोसा दिलाया।
संघ के सदस्यों ने कहा कि पद्मश्री फुलवासन बाई द्वारा समाज एवं महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने संघर्ष और सेवा भाव से पूरे समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। ऐसे कठिन समय में पूरा समाज मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है।
इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पद्मश्री फुलवासन बाई के सम्मान में ऐसी उचित जगह एवं व्यवस्था की जाए, जहां उनके सामाजिक योगदान और सम्मान को स्थायी रूप से संरक्षित किया जा सके, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके कार्यों से प्रेरणा ले सकें।
इस दौरान प्रमुख रूप से श्री कमल यादव, श्री राहुल यादव, सुश्री माधुरी यादव, श्रीमति ममता यादव, श्रीमति वेदकुमारी यादव, श्रीमति सुमन यादव, श्री प्रभु यादव, श्री अभिषेक यादव, श्री गिरीश यादव, श्री संजय यादव, श्री धनराज यादव, श्री सागर यादव, श्री मिंटू यादव, उमेश यादव एवं श्री सुरेश कुमार यादव उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एक स्वर में समाज सेवा, सामाजिक एकता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।


