Home देश बंगाल में चुनावी धमाका: स्टिंग ऑपरेशन में 1000 करोड़ की डील बेनकाब?...

बंगाल में चुनावी धमाका: स्टिंग ऑपरेशन में 1000 करोड़ की डील बेनकाब? ओवैसी और हुमायूं का गठबंधन हुआ धुआं धुआं!

Screenshot
00 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक 12 दिन पहले सियासी गलियारों में आया महा भूकंप!

// मनोज यू शर्मा //

तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा जारी एक कथित सनसनीखेज स्टिंग वीडियो ने बंगाल की राजनीति में खलबली मचा दी है। इस वीडियो के केंद्र में हैं टीएमसी के पूर्व नेता हुमायूं कबीर, जिन पर बीजेपी और पीएमओ (PMO) के साथ मिलकर ममता सरकार को गिराने की साजिश रचने के संगीन आरोप लगे हैं।

0 क्या है पूरा मामला?

वीडियो में दावा किया गया है कि ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ का बड़ा प्लान तैयार था, जिसमें से 200 करोड़ रुपये कथित तौर पर एडवांस मिल चुके थे। इस खुलासे के बाद असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM) ने तुरंत एक्शन लेते हुए हुमायूं कबीर की पार्टी (AJUP) से अपना गठबंधन तोड़ दिया है। ओवैसी ने साफ कहा कि वे मुस्लिम एकता के साथ समझौता नहीं करेंगे। वीडियो में सुवेंदु अधिकारी और हिमंता बिस्वा सरमा जैसे बड़े नामों से तालमेल की बातें भी सामने आई हैं।

0 बचाव में क्या बोले हुमायूं कबीर?

हुमायूं कबीर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे AI जनरेटेड यानी डीपफेक वीडियो बताया है और टीएमसी नेतृत्व पर मानहानि का केस करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि टीएमसी उनसे राजनीतिक रूप से नहीं लड़ पा रही, इसलिए फर्जी स्टिंग का सहारा ले रही है।

0 क्या यह टीएमसी का मास्टरस्ट्रोक है?

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस खुलासे से मुस्लिम वोट बैंक में हो रहा बिखराव रुक सकता है और वोट वापस टीएमसी की ओर लामबंद हो सकते हैं। क्या यह वाकई कोई बड़ा भंडाफोड़ है या चुनाव से ठीक पहले विरोधियों को चित करने का कोई सुनियोजित दांव?