



00 दंतेवाड़ा DSP पर रायपुर के होटल कारोबारी का गंभीर आरोप; व्हाट्सएप चैट, फुटेज बतौर सबूत पेश
TTN डेस्क
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बड़े हाई-प्रोफाइल मामले ने तूल पकड़ लिया है, जहाँ दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा पर रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने प्रेम संबंधों का लाभ उठाकर ₹2 करोड़ से अधिक की संपत्ति,लक्जरी कार और नकदी हड़पने का आरोप लगाया है।कुछ दिन पहले कारोबारी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अपनी और DSP की निजी व्हाट्सएप चैट और सीसीटीवी फुटेज जैसे सबूत पेश किए हैं।डीएसपी की पूर्व में माना,रायपुर में रही है और इसी इलाके में दीपक का होटल भी है।
💰 DSP पर 2 करोड़ रुपये, ज्वेलरी और होटल हड़पने का आरोप
शिकायतकर्ता दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि DSP कल्पना वर्मा ने उनसे कथित रूप से ₹2 करोड़ नकद, एक डायमंड रिंग, सोने की चेन और एक महंगी गाड़ी ली है। इससे भी अधिक गंभीर आरोप यह है कि DSP ने उनकी संपत्ति का भी फायदा उठाया और उनके एक होटल की रजिस्ट्री अपने भाई के नाम पर करवा ली।
दोनों के बीच की निजी बातचीत के अंश बताते हैं कि यह रिश्ता केवल आर्थिक नहीं था।दीपक टंडन ने अपनी शिकायत के साथ दिए कथित वाट्सअप चैट को अंश भी अब वायरल हो रहे है।
* दीपक टंडन: “आ जाऊंगा यार, आई लव यू…” और “24×7 आपके साथ हूं…”।
* DSP कल्पना वर्मा: “दंतेवाड़ा आ रहे हो क्या” और “तो कर दो न हेल्प अभी, डबल रिटर्न करूंगी, प्रॉमिस…”
मनमुटाव गहराने के बाद, टंडन ने धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
🏡 कोरबा कनेक्शन: फोटो फ्रेमिंग से होटल वेलकम श्री तक
शिकायतकर्ता दीपक टंडन का गहरा संबंध कोरबा से है। टंडन का गृह नगर कोरबा ही है, जहाँ उन्होंने अपनी शिक्षा ग्रहण की और शुरुआती दिनों में फोटो फ्रेमिंग का काम किया। कोरबा में उनका एक वैवाहिक विवाद भी चर्चा में रहा था। करीब दो दशक पहले कोरबा से रायपुर जाने के बाद, टंडन ने अपनी मेहनत से होटल कारोबार में अपनी पहचान और मुकाम हासिल किया। रायपुर के वीआईपी रोड पर स्थित मशहूर होटल वेलकम श्री इन्हीं की हैं।
पुलिस अब इस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है, जो छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक और व्यापारिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।हालांकि डीएसपी कल्पना वर्मा ने उन पर लगे आरोपों को खारिज किया है।वहीं कल्पना के पिता हेमंत वर्मा ने दो महीने पहले पंडरी थाना में टंडन के खिलाफ लेनदेन की रकम वापस नहीं करने और चेक बाउंस की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


