Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, November 10
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»दुनिया

ब्रेकिंग न्यूज : इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, सेना प्रमुख और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए,ईरान ने दी बदले की धमकी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJune 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

तेहरान/तेल अवीव, 13 जून 2025: इजरायल ने शुक्रवार तड़के ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडरों और प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों की मौत की खबर है। इस हमले ने मध्य पूर्व में तनाव को अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दिया है, और ईरान ने इसका “कड़ा जवाब” देने की धमकी दी है।इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने पुष्टि की है कि यह हमला, जिसे ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ नाम दिया गया है, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया। हमले में ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई शहरों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। खबरों के अनुसार, इजरायल ने नातांज और फोर्डो जैसे प्रमुख परमाणु संवर्धन केंद्रों, बैलिस्टिक मिसाइल विकास केंद्रों, और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुख्यालयों को टारगेट किया।

O मारे गए प्रमुख व्यक्ति:

मेजर जनरल हुसैन सलामी: IRGC के कमांडर-इन-चीफ, जिन्हें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का करीबी माना जाता था। उनकी मौत को ईरान के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है।

मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी;

ईरान के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, जिनकी मौत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं।

परमाणु वैज्ञानिक:

मोहम्मद मेहदी तेहरानची और फेरेदून अब्बासी, जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख चेहरों में शामिल थे, इस हमले में मारे गए।कई वरिष्ठ IRGC कमांडरों और सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की भी खबरें हैं।

O ईरान में आपातकाल,ख़ोमानेई ने कहा शहीदों का बदला लेंगे

ईरान ने हमले के तुरंत बाद पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया और तेहरान सहित कई शहरों में हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया। ईरानी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उन्होंने कुछ हमलों को विफल किया, लेकिन नुकसान का आकलन जारी है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र से तत्काल बैठक बुलाने की मांग की, इसे “अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन” करार दिया।ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने कहा, “इजरायल को इस आक्रामकता की भारी कीमत चुकानी होगी। हम अपने शहीदों का बदला लेंगे।” ईरानी सेना और IRGC ने जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है, और खबरें हैं कि ईरान अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों को तैयार कर रहा है।

O इजरायल के अस्तित्व के लिए खतरा था : नेतन्याहू

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, “ईरान का परमाणु कार्यक्रम और उसकी मिसाइल क्षमता इजरायल के अस्तित्व के लिए खतरा थी। हमने इसे रोकने के लिए निर्णायक कार्रवाई की है। जब तक यह खतरा बरकरार है, हम रुकेंगे नहीं।” इजरायल ने अपने देश में भी आपातकाल घोषित कर दिया है, और यरुशलम सहित कई शहरों में वॉर्निंग सायरन बज रहे हैं। हवाई क्षेत्र को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

ट्रंप का कड़ा फैसला: होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के आदेश, ईरान के साथ युद्ध की आहट

बड़ी खबर…अमेरिका को भारत की दो-टूक: ‘पहले टैरिफ तय करो, तभी करेंगे ट्रेड डील पर साइन’

ब्रेकिंग न्यूज: ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार,जलपोत उड़ाने का लिया बदला

पीएम मोदी का बड़ा बयान : “युद्ध से समाधान नहीं…शांति और संवाद है विकल्प””

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

August 31, 2026

ट्रंप का कड़ा फैसला: होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के आदेश, ईरान के साथ युद्ध की आहट

April 12, 2026

बड़ी खबर…अमेरिका को भारत की दो-टूक: ‘पहले टैरिफ तय करो, तभी करेंगे ट्रेड डील पर साइन’

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.