Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

बलरामपुर : लापता महिला का शव मिला झारखंड में,ससुरालियों पर है हत्या का संदेह,पति की थाने में मौत के बाद हुआ था बवाल

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लापता रीना गिरी का शव सोमवार को झारखंड में मिला है।प्रथमदृष्टया ही मामला हत्या का होना साफ हो गया है।हत्याकांड की जांच अब झारखंड पुलिस करेगी। रीना के पति स्वास्थ्यकर्मी गुरुचंद मंडल की बलरामपुर थाने में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। जिसके बाद रीना गिरी के लापता होने की जांच बंद हो गई थी। उसके शव की पहचान कर उसके भाई और बहन ने उसके ससुराल वालों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

संतोषी नगर निवासी रीना गिरी (30) पिछले 29 सितंबर को लापता हो गई थी। रीना गिरी के भाई बदला मंडल ने पति और ससुराल वालों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए बलरामपुर एसपी से शिकायत की थी। रीना के पति गुरुचंद मंडल, ससुर शांति मंडल, चचेरे देवर और गुरुचंद की बहन के ससुर रमेश मंडल को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी।

गढ़वा के पास नदी किनारे मिला शव,दोनों हाथ बंधे थे

30 सितंबर को झारखंड के गढ़वा पुलिस ने गबेलचंपा के कोयल नदी से महिला का शव बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने रीना गिरी के रूप की है। महिला के दोनों हाथ बंधे थे। सिर पर गहरे चोट मिले हैं। पोस्टमॉर्टम में किसी वजनी चीज से हमले से मौत की पुष्टि हुई है। इस मामले में फिलहाल बलरामपुर पुलिस ने जल्दबाजी नहीं दिखाई है। बलरामपुर एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि, मामले की जांच झारखंड की गढ़वा पुलिस करेगी। अन-नेचुरल डेथ का मामला वहीं कायम है।

मृतका के भाई को पहले से था हत्या का शक

मृतका रीना गिरी के भाई बदला मंडल ने कहा कि, हमें शुरू से रीना की हत्या किए जाने का शक था। इसमें मुख्य संदेही गुरूचंद मंडल, ससुर शांति मंडल सहित चार लोग थे। इनमें से शांति मंडल के समधी (बेटी के ससुर) रमेश मंडल का घटना के दिन 29 सितंबर की रात मोबाइल लोकेशन गढ़वा में था। उसने इलाज कराने के लिए गढ़वा जाने का बहाना बनाया था।

थाने में फांसी पर मिला गुरुचंद का शव

24 अक्टूबर को बलरामपुर थाने में गुरूचंद मंडल का शव फांसी पर झूलता मिला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस पर हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद थाने में लोगों ने तोड़फोड़ कर प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भी पुलिस बल पर हमला हुआ

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

​बड़ी खबर : 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों का चयन निरस्त, वापस भेजे जाएंगे मूल लिपिक पद पर; परीक्षा में मिलीं भारी गड़बड़ियां,पढ़िए ऑर्डर की कॉपी

BALCO Medical Centre to Host 4th Chhattisgarh Cancer Conclave in Naya Raipur from Sept 18

Editors Picks

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

September 20, 2026

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

September 19, 2026

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

September 19, 2026

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.