Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

देखें वीडीओ…जश्न जवानों का :10 नक्सलियों को मार गिराया ,कामयाबी के बाद हथियार लहरा नाच उठे जवान

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2024/11/VID-20241122-WA0053.mp4

फोटो, वीडियो:10 नक्सलियों को मारने के बाद फोर्स के जवानों ने मनाया जश्न

O छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है।
O इसमें 3 महिला और 7 पुरुष हैं। सभी के शव और 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं।
O मुठभेड़ के बाद जवान जश्न मनाते भी दिखे। जवानों ने हथियारों के साथ डांस किया।।

TTN Desk

भेज्जी के दंतेसपुरम, कोराजुगुड़ा, नागाराम के जंगल में यह मुठभेड़ हुई है। DRF और CRPF जवानों की कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस साल 1 जनवरी से 22 नवंबर तक 207 नक्सली मारे गए हैं।

Oपुल‍िस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शुक्रवार को जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं. भेज्जी इलाके में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है. सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. साथ ही मौके से AK-47, SLR सहित अन्य हथियार बरामद हुए हैं.

O एक दिन पहले मिली सूचना,की मोर्चेबंदी : आईजी

बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि एक दिन पहले सूचना मिली थी कि ओडिशा के रास्ते नक्सली छत्तीसगढ़ में दाखिल हुए हैं. इसके बाद नक्सलियों की तलाश में जवान जुटे थे. इसी बीच, भेज्जी में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की. इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मौके से तीन ऑटोमैटिक गन समेत कई अन्य हथियार की बरामदगी हुई है.

O जंगलों से घिरा बीहड़ इलाका

अधिकारी ने बताया कि इलाके में DRG & CRPF की टीम से नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है. जिस इलाके में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हो रही है, वह जंगल से घिरा है. आसपास पहाड़ हैं. कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम और भंडारपदर गांव के पास के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई है.

बस्तर में शांति-विकास का दौर लौट आया : सीएम

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बस्तर में शांति , विकास और प्रगति का दौर लौट आया है.

सीएम विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों को उनके साहस और समर्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाए के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीक़े से आगे बढ़ रहे हैं.

O चार दिन पहले कांकेर में मारे 5 नक्सली

इससे पहले पांच दिन पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर में जवानों और नक्सलियों के बीच रविवार को मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान पुलिस ने पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था. इनमें 2 महिलाएं शामिल थीं. पुलिस को इनके पास से एक इंसास, एक SLR और 12 बोर की एक राइफल समेत भारी मात्रा में कारतूस की बरामदगी हुई थी. वहीं रविवार को ही छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक बड़ी नक्सलियों की साजिश को जवानों ने पानी फेर दिया था. सड़क किनारे करीब 4 किलो का आईडी टिफिन बम को सर्चिंग अभियान में जवानों ने डिफ्यूज कर दिया था.

O नारायणपुर में मुठभेड़ में 32 नक्सली मारे गए

इससे पहले अक्टूबर में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 32 नक्सलियों को मार गिराया था. जवानों को नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी. इसी इनपुट पर जवानों ने अभियान चलाया और 32 नक्सलियों को ढेर कर दिया था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

​बड़ी खबर : 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों का चयन निरस्त, वापस भेजे जाएंगे मूल लिपिक पद पर; परीक्षा में मिलीं भारी गड़बड़ियां,पढ़िए ऑर्डर की कॉपी

Editors Picks

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

September 20, 2026

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

September 19, 2026

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

September 19, 2026

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.