Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

गिरफ्तारी से बवाल : हिंदुओं के लिए आवाज उठाने की ‘सजा’, बांग्लादेशी कोर्ट ने चिन्मय प्रभु को भेजा जेल

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। चटगांव इस्कॉन पुंडरीक धाम के अध्यक्ष चिन्मय कृष्णन दास की गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू समाज के लोग सड़कों पर उतर आए, इस दौरान बीएनपी और जमात के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में 50 से अधिक हिंदू समुदाय के लोग घायल हुए हैं। ढाका के शाहबाग में शांतिपूर्ण सभा के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों और चटगांव विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कुशाल बरन पर भी हमला हुआ है। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए है। कई लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।

O विदेश मंत्रालय ने की निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने भी चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी की निंदा की है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि चिन्मय दास प्रभु को जिस तरह से जमानत नहीं दी गई है, वह निंदनीय है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर कट्टरपंथियों ने हमले किए। अल्पसंख्यकों के साथ लूटपाट हुई और उनकी दुकानों और मंदिरों में तोड़फोड़ की गई। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

O हुआ देशद्रोह का मुकदमा

बता दें कि, इसी साल 30 अक्तूबर को बांग्लादेश में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में देशद्रोह अधिनियम के तहत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। आरोप है कि 25 अक्तूबर को चटगांव के लालदीघी मैदान में सनातन जागरण मंच ने आठ सूत्री मांगों को लेकर एक रैली की थी। इस दौरान एक चौक पर स्थित आजादी स्तंभ पर कुछ लोगों ने भगवा ध्वज फहराया था। इस ध्वज पर आमी सनातनी लिखा हुआ था। इसे लेकर चिन्मय कृष्ण दास पर राष्ट्रीय झंडे की अवमानना व अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

O बांग्लादेश में हिंदुओं को किया जा रहा टारगेट

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, बांग्लादेश पुलिस ने सोमवार को ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को गिरफ्तार किया था। बांग्लादेश में छात्र आंदोलन की वजह से शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू निशाने पर हैं। छात्र आंदोलन के दौरान हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया था। बांग्लादेश के खुलना, मेहरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर को भी निशाना बनाया था। इस हमले को लेकर चिन्मय प्रभु ने हिंदू मंदिरों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई थी।

O इस्कॉन ने की रिहाई की मांग

चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद इस्कॉन ने एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें में कहा, हमें चिंताजनक खबर मिली है कि इस्कॉन बांग्लादेश के प्रमुख नेता चिन्मय कृष्ण दास को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस्कॉन भारत सरकार से तुरंत कदम उठाने और बांग्लादेश सरकार से बात करने की अपील करता है। हम एक शांतिपूर्ण भक्ति आंदोलन हैं। हम चाहते हैं कि बांग्लादेश सरकार चिन्मय कृष्ण दास को जल्द रिहा करे। हम भगवान कृष्ण से इन भक्तों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

मानिकपुर खदान जनसुनवाई : प्रभावितों की मांग पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिए स्थगित करने के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज : छात्रों ने विधानसभा रोड कब्जाया, भूख हड़ताली देवेंद्रनाथ भी शामिल,आज ही सीएम का जन्मदिन भी

ब्रेकिंग…14वीं JPSC रद्द करने की मांग को लेकर वार्ता शुरू, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दी अनशन की चेतावनी

Editors Picks

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

September 19, 2026

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

August 31, 2026

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

August 27, 2026

मानिकपुर खदान जनसुनवाई : प्रभावितों की मांग पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिए स्थगित करने के निर्देश

August 18, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.