Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

कोरोना मरीजों के उपचार के लिए एन के एच ने की विशेष पहल

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 26, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

 

 नये अस्पताल में कोरोना का इलाज सोमवार से होगा शुरू

 

सर्वसुविधायुक्त उपचार की मिलेगी सुविधा, मिली अनुमति

 अनुभवी मेडिकल स्टाफ 24 घंटे रहेंगे सेवा में

 

कोरबा। प्रदेश ही नहीं कोरबा जिला में कोरोना के मरीज बड़ी संख्या में मिल रहे है।इस स्थिति से निपटने जहां शासन प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो कर इंतजाम कर रहा है वहीं न्यू कोरबा हॉस्पिटल ने होटल टॉप इन टाउन में अलग से covid हॉस्पिटल बनाया है,जो सोमवार से प्रारम्भ होगा।याद रहें बिलासपुर संभाग में एन के एच से संबद्ध एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर ही एक मात्र निजी लैब है,जिसे covid टेस्ट की अनुमति मिली है।राष्ट्रीय मानक तय करने वाली एन ए बी एल से मान्यता प्राप्त यह लैब भी एन के एच समूह से सम्बन्ध है।

 

क्षेत्र के प्रथम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एनकेएच को अब कोरोना ईलाज की मंजूरी प्रशासन ने दी है।चूंकि हॉस्पिटल के वर्तमान भवन में विभिन्न रोग के मरीजों का इलाज होता है सो कोविड के मरीजों के लिए अलग से साकेत भवन के पास स्थित होटल टॉप इन टाउन में सभी आवश्यक उपचार सुविधा व प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ के साथ नया हॉस्पिटल सोमवार से प्रारम्भ किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारियां की जा रही है।

 

देश के साथ-साथ प्रदेश में कोविड-19 के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है।जानकारों का मानना है कि संक्रमण का दौर ऐसा ही बना रहा तो कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में आने का खतरा भी बढ़ सकता है। इस खतरे को देखते हुए सरकार ने निजी अस्पतालों को भी इस लड़ाई में शामिल करते हुए उन्हें इलाज की अनुमति दी है। उन्हें भी कोरोना मरीजों को भर्ती कर ईलाज की अनुमति प्रदान की गई है।

इस नए कोविड हास्पिटल और एनकेएच का स्टाफ पूरी तरह अलग होगा। इस अस्पताल में केवल कोरोना पॉजीटिव मरीजों को ही भर्ती कर उनका उपचार किया जाएगा। कोविड अस्पताल के लिए अलग से मेडिकल स्टाफ व एम्बुलेंस रहेगी।

 

नए कोविड हॉस्पिटल में मिलेगी सर्वसुविधा : डॉ चंदानी

एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. एस चंदानी ने बताया कि उनके इस नए अस्पताल में कोविड उपचार के साथ संक्रमितों को सर्वसुविधा मिलेगी। कोविड रोगी परामर्श, प्रशिक्षित डॉक्टर की निगरानी में उपचार, मनोवैज्ञानिक की काउंसिलिंग व वीडियो कॉल परामर्श व संपर्क सहित सभी तरह के जांच का लाभ नए कोविड एनकेएच अस्पताल में मरीजों को मिलेगा। इसके अलावा हास्पिटल में बेड की दूरी निर्धारित की गई है। आक्सीजन सप्लाई और वेंटीलेटर से लैस अस्पताल बनाया गया है। मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड ,सेमी प्राइवेट एवं प्राइवेट रूम है। मरीज की हर घंटे जांच रिपोर्ट के साथ उपचार की विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। स्टाफ पीपीई किट से लैस रहेंगे। कोविड के नियमों का पालन करते हुए शिफ्टवार स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि कोविड कि नए अस्पताल कि व्यवस्था पूरी तरह अलग होगी। एनकेएच सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल पूर्व कि भांति चलता रहेगा, इस अस्पताल से कोविड अस्पताल का किसी प्रकार का संपर्क नहीं रहेगा।

 

एनकेएच अस्पताल में सभी सेवाएँ 24 घंटे रहेंगे उपलब्ध

स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर विस्तार व गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी का ही नतीजा है, कि बिलासपुर संभाग में किसी भी आपात स्थिति में एनकेएच प्रथम विकल्प बन चुका है। टीम एनकेएच में 23 विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित 450 चिकित्साकर्मियों के अलावा यहाँ अस्थि (हड्डी) रोग, हृदय रोग, चर्म(त्वचा) रोग, स्त्री व शिशु रोग, न्यूरोसर्जन विभाग, इंटरनल मेडिसिन, मनोरोग, सहित जनरल सर्जन 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं। यह दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि NKH में हज़ारों बेरोज़गारों को रोजगार व मरीज़ों को नया जीवन दे रहा है। जिसे मरीज व उनके परिजन एक वरदान मानते है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

Editors Picks

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.