





00 राम लेखन महायज्ञ के तहत भव्य यात्रा; मंत्री लखनलाल देवांगन और माधवी लता सहित हज़ारों रामभक्त हुए शामिल
TTN डेस्क
कोरबा। तीन अरब, 33 करोड़ 33 लाख राम लेखन महायज्ञ की पावन श्रृंखला के तहत आज कोरबा की धरा राममय हो गई। घंटाघर चौक से दशहरा मैदान आरपी नगर तक मातृशक्ति द्वारा निकाली गई विशाल एवं भव्य ‘कौशल्या यात्रा’ का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। सुभाष चौक पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशेष स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन सहित कई दिग्गज नेताओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया।
0 माधवी लता का कोरबा की धरा पर वंदन
इस ऐतिहासिक आयोजन में हैदराबाद से विशेष रूप से पहुँचीं भाजपा नेता कोम्पेला माधवी लता का कोरबा की पावन भूमि पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान समूचे जिले से आए हजारों रामभक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। हिंदू सम्मेलन 2025 के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चार और हवन पूजन के साथ सनातन मूल्यों को सशक्त करने का संकल्प लिया गया।
0 प्रमुख जनों की उपस्थिति
स्वागत कार्यक्रम और यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडे, पार्षद नरेंद्र देवांगन, हीतानंद अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, दिनेश वैष्णव, अंजना सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर उपस्थित रहे।
साथ ही आयोजन समिति के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, योगेश जैन,नवीन अरोरा, दीप नारायण सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिले भर से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भक्ति और एकता का संचार किया है।


