Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

कोरबा : बाकीमोगरा नगर पालिका में बीजेपी की गायत्री बनी उपाध्यक्ष,कांग्रेस की उम्मीदों पर फिरा पानी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO बाकीमोगरा नगर पालिका चुनाव में भाजपा की रणनीतिक जीत, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा और विकास झा की अहम भूमिका

कोरबा।बाकीमोगरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी

ने संख्यात्मक कमजोरी को मात देते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने चुनावी रणनीति को बारीकी से संचालित किया और निर्दलीय पार्षदों का समर्थन जुटाने में अहम योगदान दिया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी गायत्री कंवर ने कांग्रेस को शिकस्त देकर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जिससे भाजपा के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि बनी।

O बीजेपी से ज्यादा पार्षद होते हुए भी चूक गई कांग्रेस

बाकीमोगरा नगर पालिका में कुल 30 पार्षद हैं, जिनमें कांग्रेस के 13, भाजपा के 10, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 1 और निर्दलीय 6 पार्षद हैं। संख्या बल के आधार पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत मानी जा रही थी, लेकिन भाजपा की सटीक रणनीति ने पूरा चुनावी समीकरण बदल दिया।

इस महत्वपूर्ण चुनाव में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पर्यवेक्षक दिनेश सिंह, मंडल अध्यक्ष हृदय शर्मा और सतीश झा की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने पूरे चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में बनाए रखने में योगदान दिया। साथ ही, भाजपा के कार्यकर्ता और सभी पार्षदगण भी चुनाव स्थल पर मौजूद रहे, जिनकी एकजुटता से पार्टी को निर्णायक जीत हासिल हुई।

O भाजपा उम्मीदवार को 16 वोट मिले

इस चुनाव में भाजपा को 16 मत मिले, जबकि कांग्रेस 14 पर सिमट गई। भाजपा की उम्मीदवार गायत्री कंवर ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उन्होंने अपने बहुमूल्य वोट से भाजपा की जीत को और मजबूत किया।

O भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा की रणनीति रही निर्णायक

इस जीत में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा की भी अहम भूमिका रही। उन्होंने प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा के साथ मिलकर एक प्रभावी रणनीति बनाई और निर्दलीय पार्षदों को अपने पक्ष में लाने में सफलता हासिल की। उनके कुशल नेतृत्व और मजबूत प्रबंधन के कारण पार्टी को यह बड़ी जीत मिली।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

Editors Picks

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.