Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, September 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

इसराइल का पलटवार: ईरान के साथ सीरिया पर भी किया बड़ा हमला,सैकड़ों मिसाइल दागी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk
इजराइल ने शनिवार को ईरान के साथ ही सीरिया को भी अपना निशाना बनाया और हवाई हमले किए. इजराइल ने अपना बदला पूरे 26 दिन बाद लिया है, जहां इससे पहले एक अक्टूबर को ईरान ने इजराइल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं. इसी के जवाब में इजराइल ने अब ईरान के 10 ठिकानों पर हमला किया. ईरान पर बड़ा हमला होने जा रहा है. इस बात की जानकारी इजराइल के रक्षा मंत्री ने एक दिन पहले ही दे दी थी और साफ कर दिया था कि हमला ऐसा होगा, जिससे दुनिया हमारी तैयारी समझ जाएगी.

अमेरिका सीजफायर की कोशिश में

इजराइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट इजराइल के एक एयरबेस पर पहुंचे थे, यहां से उन्होंने ऐलान किया था कि ईरान समेत पूरी दुनिया समझ जाएगी हमारी तैयारी इतनी लंबी क्यों चली. उधर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने लेबनान के विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री से बात कर सीजफायर पर सहमति बनानी शुरू कर दी है. अमेरिका की ये कोशिश भी इस बात की ओर इशारा करती है कि ईरान पर हमले का खतरा बढ़ गया है और ईरान इस खतरे को भांप चुका है.

इज़रायल ने रात करीब 2 बजे दक्षिणी और मध्य सीरिया में कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया। यह वही वक्त था जब इजरायल ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा था। एयर डिफेंस ने कुछ इज़रायली मिसाइलों को मार गिराया। सीरिया की राजधानी दमिश्क के आसपास के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स की तरफ से मिसाइलें दागी गईं। हालांकि अधिकारी अभी भी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

बैलिस्टिक मिसाइल हमले का जवाब: व्हाइट हाउस

वहीं ईरान पर इजरायल के इस हमले के बाद व्हाइट हाउस का भी बयान आया है। व्हाइट हाउस का कहना है कि ईरान में सैन्य ठिकानों पर इज़रायली हमले इस महीने की शुरुआत में तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद आत्मरक्षा का एक अभ्यास है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता सीन सेवेट का कहना है कि सैन्य ठिकानों पर टारगेटेड हमला आत्मरक्षा का एक अभ्यास है और 1 अक्टूबर को इज़रायल पर किए गए ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले का जवाब है।

ईरान के सैन्य ठिकानों पर बमबारी

बता दें कि इजरायल ने शुक्रवार की देर रात ईरान के सैन्य ठिकानों समेत राजधानी तेहरान और आसपास के शहरों पर भी बमबारी की। इजरायल की सेना ने इस बमबारी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह ईरान की ओर से इजरायल पर महीनों तक लगातार किए गए हमलों का जवाब है। इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा कि ईरान की ओर से लगातार इजरायल पर हमले किए जा रहे हैं। दुनिया के हर दूसरे संप्रभु देश की तरह इजरायल के पास भी प्रतिक्रिया देने का अधिकार है और इजरायल की जनता की रक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करेंगे।

ईरान की पलटवार की तैयारी शुरू

इसी को देखते हुए ईरान ने भी पलटवार की तैयारी तेज कर दी है. ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई ने अपनी सेना को आदेश दिया है कि वो इजराइल पर हमले के लिए कम से कम 12 प्लान तैयार करें. IRGC को डर है कि इजराइल ईरान के न्यूक्लियर साइट, ऑयल फील्ड, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पाजेश्कियान को टारगेट कर सकता है. अगर ऐसा हुआ तो ईरान ने इजराइल के सभी न्यूक्लियर सेंटर और एयरबेस को जलाने की रणनीति बनाई है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

मानिकपुर खदान जनसुनवाई : प्रभावितों की मांग पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिए स्थगित करने के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज : छात्रों ने विधानसभा रोड कब्जाया, भूख हड़ताली देवेंद्रनाथ भी शामिल,आज ही सीएम का जन्मदिन भी

ब्रेकिंग…14वीं JPSC रद्द करने की मांग को लेकर वार्ता शुरू, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दी अनशन की चेतावनी

Editors Picks

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

September 19, 2026

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

August 31, 2026

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

August 27, 2026

मानिकपुर खदान जनसुनवाई : प्रभावितों की मांग पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिए स्थगित करने के निर्देश

August 18, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.