Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 12
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

हिन्डनबर्ग का नया दावा: अदानी के स्विस बैंकों के खातों में 2600 करोड़ फ्रिज,अदानी समूह ने आरोपों को बेतुका कहा

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 13, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप को लेकर एक और सनसनीखेज खुलासा किया है. अमेरिकी रिसर्च फर्म का दावा है कि अडानी ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग और फ्रॉड की जांच की गई है. हिंडनबर्ग के ताजा आरोप के मुताबिक, स्विस बैंक ने अडानी के कई बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. स्विस बैंक ने 31 करोड़ डॉलर (करीब 2600 करोड़ रुपए) से ज्यादा की रकम को फ्रीज किया है. और इस मामले में साल 2021 से जांच चल रही है. एक तरफ SEBI चेयरपर्सन के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने हलचल मचा रखी है. वहीं, एक बार फिर अडानी ग्रुप पर ताजा मामला काफी गंभीर है. इस रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों पर भी नजर रहेगी.
हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा कि स्विस अधिकारियों ने अडानी ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और सिक्योरिटीज पर फ्रॉड के आरोप में जांच के तहत 6 अकाउंट में डिपॉजिट 31 करोड़ डॉलर यानी 2600 करोड़ रुपए फ्रीज कर दिए हैं. यह जानकारी अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग ग्रुप ने हाल ही में जारी स्विस क्रिमिनल कोर्ट के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए दी है. पोस्ट के मुताबिक, ये जांच करीब 3 साल यानि 2021 से चल रही है. इसमें भारतीय समूह से जुड़ी संदिग्ध ऑफशोर फर्म से जुड़े फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन को भी हाइलाइट किया गया है.

अदानी समूह ने आरोपों को निराधार बताया

अडानी ग्रुप की ओर से एक स्टेटमेंट जारी कर सफाई दी गई है और इस तरह के आरोपों को निराधार करार दिया गया है. बयान में कहा गया है, ”अडानी ग्रुप का स्विस कोर्ट की किसी भी कार्यवाही से कोई संबंध नहीं है. न ही हमारी कंपनी के किसी भी अकाउंट को किसी ऑथॉरिटी की ओर से जब्त किया गया है. इसके अलावा, स्विस कोर्ट ने न तो हमारी ग्रुप कंपनियों का उल्लेख किया है और न ही हमें ऐसे किसी ऑथॉरिटी या रेगुलेटरी बॉडी से सफाई या जानकारी के लिए कोई अनुरोध प्राप्त हुआ है. हम दोहराते हैं कि हमारी ओवरसीज होल्डिंग स्ट्रक्चर पारदर्शी और सभी प्रासंगिक कानूनों के अनुरूप है.”

स्विस मीडिया रिपोर्ट के हवाले से अडानी ग्रुप पर साधा निशाना

हिंडनबर्ग ने स्विस मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बड़ा दावा किया है. स्विस इन्वेस्टिगेटिव न्यूज वेबसाइट गोथम सिटी के मुताबिक, स्विस ऑथॉरिटीज ने अडानी ग्रुप से कथित रूप से जुड़ी संस्थाओं में चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कई स्विस बैंक अकाउंट्स में जमा 31 करोड़ डॉलर से ज्यादा की रकम फ्रीज कर दी है. यह जांच 2021 से चल रही है. स्विस क्रिमिनल कोर्ट के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, प्रॉसिक्यूटर्स ने बताया है कि कैसे अडानी के एक फ्रंटमैन (सहयोगी) ने बीवीआई/मॉरीशस और बरमूडा के संदिग्ध फंडों में निवेश किया था. इन फंडों का ज्यादातर पैसा अडानी के शेयरों में लगा था. हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक्स पर रिपोर्ट का लिंक पोस्ट किया है.

जनवरी 2023 में भी अडानी ग्रुप को लेकर किया था खुलासा

गौरतलब है कि हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी, 2023 को ‘अडानी ग्रुप: हाउ द वर्ल्ड्स थर्ड रिचेस्ट मैन इज पुलिंग द लार्जेस्ट कॉन इन कॉरपोरेट हिस्ट्री’ शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी. रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर बड़े पैमाने पर कॉरपोरेट कदाचार और शेयर-कीमत में हेरफेर का आरोप लगाया गया था.

अडानी-हिंडनबर्ग विवाद को फिर दी है हवा

अडानी-हिंडनबर्ग विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अगस्त में ही हिंडनबर्ग ने नए आरोप ने लगाए थे. 2023 की शुरुआत में शॉर्ट-सेलर ने अडानी ग्रुप पर टैक्स हेवन के जरिए बाजार के नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया था. हिंडनबर्ग रिसर्च ने मार्केट रेगुलेटर SEBI की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक ऑफशोर फंड्स में निवेश किया था, जिसका संबंध अडानी ग्रुप से है.

तीन साल से जांच चलने का दावा

खास बात तो ये है कि ये जांच करीब 3 बरस से चल रही है. अडानी ग्रुप का ये ताजा मामला काफी गंभीर और अडानी ग्रुप के लिए चिंताजनक हो सकता है. वो भी ऐसे समय पर जब ग्रुप फंड रेज करने के लिए रिटेल निवेशकों की ओर रुख करने की प्लानिंग कर रही है. अब निवेशकों की नजर अडानी ग्रुप की शेयरों पर देखने को मिलेगी. मुमकिन है कि शुक्रवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. आइए इसे विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

Editors Picks

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.