Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

वेदांता ने किया कोविड वारियर्स और व्यवसाय के साझेदारों को सम्मानित

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJune 26, 2021
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

· ‘‘समाज को वापस लौटाने के हमारे संकल्प को प्रदर्शित किया कर्मचारियों और व्यवसाय के साझेदारों ने’’, कहा वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल ने।

 

 

 

नई दिल्ली/मुंबई, 26 जून, 2021। देश की अग्रणी धातु, तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी वेदांता समूह ने अपने कोविड वारियर्स को सामुदायिक सेवाओं, वेदांता केयर्स फील्ड अस्पताल परियोजना की स्थापना और जरूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे बेहतरीन कार्यों के लिए प्रतिष्ठित चेयरमैन सम्मान से नवाजा। इसके साथ ही विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नागरिक सम्मानित किए गए। वेदांता समूह द्वारा लगातार दूसरे वर्ष कोविड वारियर्स को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया जिन्होंने कंपनी के समन्वयन में समुदाय की मदद की दिशा में उत्कृष्ट कार्य किए।

 

 

 

वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल ने चुनौतीपूर्ण समय में वेदांता टीम और व्यवसाय के साझेदारों को पूरी कटिबद्धता और एकजुटता से किए गए प्रशंसनीय कार्यों के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि ‘‘हम समाज को वापस लौटाने में विश्वास रखते हैं। हमारे सामूहिक प्रयासों और सरकार के साथ समन्वयन से विभिन्न समुदायों को राहत पहुंचाने में मदद मिली।’’

 

 

 

वेदांता समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुनील दुग्गल ने कहा कि ‘‘चेयरमैन पुरस्कार वेदांता समूह की ओर से दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान है। यह पुरस्कार ऐसे नागरिकों को दिया गया जिन्होंने विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों में अपने योगदान से प्रचालन को सुचारू बनाए रखा साथ ही कोविड के चुनौतीपूर्ण समय में समुदाय को राहत पहुंचाने में अपना योगदान सुनिश्चित किया।’’

 

 

 

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि ‘‘प्रतिष्ठित चेयरमैन पुरस्कार मिलने का श्रेय हमारे सामूहिक प्रयासों, कड़ी मेहनत, समर्पण और नवाचार को जाता है।’’ श्री पति ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरस्कार का मिलना वर्तमान चुनौतीपूर्ण समय में वेदांता समूह की मजबूती और समुदाय की बेहतरी की दिशा में उनके उत्कृष्ट योगदान का द्योतक है।

 

 

 

कोविड अस्पताल परियोजना के विशेष श्रेणी में चेयरमैन पुरस्कार श्री रोहित सोनी, श्री नीतीश रेड्डी, श्री एस. वेंकटाकुमार, श्री अवतार सिंह, सुश्री मानसी चौहान और श्री गोविंद अग्रवाल को दिया गया। श्री निकेत श्रीवास्तव और श्री किरण वनामा को व्ही-बॉस पहल के अंतर्गत विशिष्ट ऊर्जा खपत कम करने और वोल्यूम बढ़ाने के लिए पुरस्कार मिला। वर्किंग कैपिटल में सुधार और इनकम टैक्स आउटफ्लो के लिए श्री प्रतीक जैन सम्मानित किए गए। वर्ष 2021 में ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ के रूप में वेदांता की ब्रांडिंग और पोजिशनिंग के लिए सुश्री युक्ति वर्मा पुरस्कृत हुईं। श्री मोनेश पांडेय, श्री शैलंेद्र कुमार पांडेय और श्री बोधादित्य चंद्रा को ऑक्सीजन उत्पादन और आपूर्ति के लिए सम्मानित किया गया।

 

 

 

वैश्विक महामारी कोविड के दौरान वेदांता समूह ने जरूरतमंदों को 15 लाख लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति की। ‘ऑक्सीजन उत्पादन और विभिन्न संयंत्रों से आपूर्ति’ श्रेणी में स्टरलाइट कॉपर, हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड, आयरन ओर बिजनेस, इलक्ट्रोस्टील लिमिटेड और बालको को पुरस्कार दिए गए।

 

 

 

वेदांता चेयरमैन पुरस्कार उत्कृष्ट व्यवसाय प्रचालन, विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों के सस्टेनिबिलिटी प्रदर्शन, एसेट ऑप्टिमाइजेशन, प्रबंधन शैली और गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में उत्कृष्ट परियोजना संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए दिया जाता है।

 

 

 

वेदांता केयर्स के बारे में

 

 

 

अपने आसपास के समुदाय एवं राष्ट्र हित में वेदांता समूह पुनर्निवेश के लिए कटिबद्ध है। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में वेदांता समूह देश भर में वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ने की दिशा में 1000 बिस्तरों वाले 10 फील्ड अस्पतालों की स्थापना कर रहा है। देश की मदद के लिए 150 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे तेजी से फैल रहे कोविड-19 के दूसरे लहर पर नियंत्रण में सहायता मिलेगी। यह मदद 201 करोड़ रुपए की उस राशि के अतिरिक्त है जिसे वेदांता समूह ने वर्ष 2020 में कोविड राहत कार्यों, देश भर में दिहाड़ी मजदूरों की आजीविका और मदद तथा समूह की विभिन्न इकाइयों में कार्यरत, कर्मचारियों, ठेका कर्मचारियों और उनके परिवाजरनों की जागरूकता और बचाव की दिशा में संचालित स्वास्थ्य सहायता आदि में निवेश किए थे।

 

 

 

———–

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

Editors Picks

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.