Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

October 16, 2026

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 17
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

ब्रुनेई में दौरे के पहले दिन प्रसिद्ध मस्जिद गए पीएम मोदी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

पीएम नरेंद्र मोदी की ब्रुनेई दौरे का पहला दिन है. जहां, भारतीय समुदाय से मिलने के अलावा उन्होंने एक मशहूर मस्जिद का भी दौरा किया. वह बंदर सेरी बेगवान में उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद पहुंचे. पीएम का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों में अहम माना जा रहा है.

पीएम मोदी का यह दौरा सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के पीएम के एजेंडे का हिस्सा है. पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर ब्रुनेई पहुंचे हैं. ब्रुनेई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पीएम मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. ब्रुनेई के धार्मिक मामलों के मंत्री पिहिन दातो उस्ताज हाजी आंग बदरुद्दीन और स्वास्थ्य मंत्री दातो डॉक्टर हाजी मोहम्मद इशाम ने मशहूर मस्जिद में पीएम मोदी का स्वागत किया.

मुगल शैली में बनाई गई है मस्जिद

साल 1958 में बनी सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद सिर्फ धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक धरोहर भी है. मस्जिद का नाम ब्रुनेई के 28वें सुल्तान के नाम पर रखा गया है और इसकी संरचना मुगल शैली से प्रेरित है. मस्जिद की इमारत में शंघाई ग्रेनाइट और इतालवी संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है.

पीएम मोदी ने मस्जिद का किया दौरा

मस्जिद में आकर्षक रंगीन कांच की सजावट भी है जो आगंतुकों को आकर्षित करती है. इसकी 52 मीटर ऊंची मीनार केंद्रीय बंदर सेरी बेगवान की सबसे ऊंची मीनार है, जो ब्रुनेई की समृद्ध इस्लामी विरासत को दर्शाती है. अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत की और भारत और ब्रुनेई के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर जोर दिया.

चेन्नई से भी छोटा देश है ब्रुनेई

ब्रुनेई का पूरा नाम ब्रुनेई दारुस्सलाम है. यह दक्षिण पूर्व एशिया का एक छोटा सा मुल्क है, जो बोर्नियो द्वीप पर मौजूद है. ब्रुनेई कुल 5765 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. यह मुल्क भारत के चेन्नई से भी छोटा है. इस देश की राजधानी बंदर सेरी बेगवान है. साल 2023 के आंकड़ों के मुताबिक, ब्रुनेई की कुल आबादी 455,885 थी. जिसमें से करीब 2 लाख लोग राजधानी बंदर सेरी बेगवान में रहते हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

Editors Picks

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.