Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

बीच चुनाव राम रहीम का अपने समर्थकों से बीजेपी को वोट देने का संदेश…जानिए वो मौके जब बाबा रहा बेअसर

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. इस बीच डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय ने अपने अनुयायियों से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की है. यह घोषणा डेरा सच्चा सौदा के अध्यक्ष गुरमीत राम रहीम को 20 दिन की पैरोल पर रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा किए जाने के एक दिन बाद आई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार देर रात सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में आयोजित सत्संग के दौरान अनुयायियों को यह संदेश दिया गया. वैसे तो विधानसभा चुनाव के कुछ दिन पहले से ही सत्संग मंच से अनुयायियों के लिए खुलेआम हिदायतें सामने आ रही हैं. हालाँकि, इस बार यह निर्देश कुछ हद तक फीका है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार सत्संग मंच से कोई घोषणा नहीं की गई. डेरा पदाधिकारी खुले प्रांगण में गए और बैठक में मौजूद लोगों से बीजेपी को वोट देने के लिए कहा. एक अधिकारी ने कहा, हमने अनुयायियों से बूथ के पास सक्रिय रहने को भी कहा है। प्रत्येक अनुयायी को वोट देने के लिए अपनी कॉलोनी में रहने वाले 5 और मतदाताओं को अपने साथ ले जाना होगा।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप मामले में 20 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद सिरसा मुख्यालय में चल रहे सत्संग का माहौल बदल गया है. सक्रिय राजनीतिक मामलों की समिति को भंग कर दिया गया है. अब उनके अधिकारी और अनुयायी सत्संग का आयोजन करते हैं।

राम रहीम चुनाव को प्रभावित करते ये है केवल एक मिथ

हरियाणा में राम रहीम को लेकर एक मिथक भी है कि वे जेल से बाहर आते हैं तो चुनाव को प्रभावित करते हैं. हालांकि, राम रहीम के समर्थन देने से जुड़े जो आंकड़े हैं, वो ठीक इसके उलट हैं. यानी राम रहीम ने हरियाणा या उसके बाहर जब-जब बड़े चुनाव में किसी का खुलकर समर्थन किया है, तब-तब नतीजे उलट आए हैं।

जब राजनीतिक दलों के काम नहीं आए राम रहीम
1. समर्थन के बावजूद बीजेपी बुरी तरह हारी– 2014 में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को अपने पक्ष में करने के लिए मजबूत फील्डिंग लगाई. उस वक्त राम रहीम से मिलने बीजेपी के तत्कालीन चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय सिरसा गए थे.

इसी चुनाव में सिरसा की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डेरा सच्चा सौदा के कामों की जमकर तारीफ की थी. डेरा इसके बाद बीजेपी के पक्ष में खुलकर मोर्चेबंदी की. हालांकि, बीजेपी को इसका फायदा नहीं हुआ.

2014 में बीजेपी हरियाणा में जरूर जीती, लेकिन डेरा के प्रभाव वाले इलाकों में उसे हार का सामना करना पड़ा. जिस सिरसा में राम रहीम का मुख्यालय है, वहां पर बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत पाई, जबकि सिरसा में विधानसभा की कुल 5 सीटें हैं.

2014 के इस चुनाव में सिरसा की 5 में से 4 सीटों पर इनेलो और एक पर शिरोमणि अकाली दल ने जीत हासिल की. बीजेपी के उम्मीदवार सिर्फ एक सीट ऐलानाबाद में सेकंड आए. बाकी सीटों पर या तो तीसरे या चौथे नंबर पर पार्टी के उम्मीदवार रहे.

2019 के चुनाव में भी सिरसा में बीजेपी जीत नहीं पाई. यहां 5 में से 2 सीटों पर कांग्रेस, एक पर इनेलो, एक पर निर्दलीय और एक पर एचएलपी को जीत मिली.

2. कैप्टन के लिए भी नहीं कर पाए करिश्मा– 2012 में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुलकर राम रहीम का समर्थन मांगा. कैप्टन इसके लिए अपनी पत्नी के साथ सिरसा भी आए. चुनाव में कैप्टन को उम्मीद थी कि राम रहीम का असर होगा और वे शिरोमणि की सरकार को पटखनी दे देंगे.

हालांकि, राम रहीम का असर पंजाब में देखने को नहीं मिला. कैप्टन के नेतृत्व में कांग्रेस बुरी तरह पराजित हुई. 2012 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी को जीत मिली.

हालांकि, इसके बाद 2017 के चुनाव में कैप्टन जरूर जीतने में कामयाब हुए. दिलचस्प बात है कि इस बार डेरा सच्चा सौदा का समर्थन एनडीए गठबंधन की ओर था.

3. डबवाली में नहीं हारे चौटाला और सीताराम- 2005 और 2009 के विधानसभा चुनाव में डबवाली सीट पर डेरा सच्चा सौदा ने खुलकर इनेलो का विरोध किया. कहा जाता है कि यह विरोध इनेलो के समर्थकों के एक फैसले के खिलाफ था. डेरा का आरोप था कि इनेलो के समर्थक अवैध रूप से उनकी जमीन को कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं.

डेरा के खुलकर विरोध में आ जाने की वजह से डबवाली में इनेलो की टेंशन बढ़ी हुई थी, लेकिन 2005 में उसके उम्मीदवार सीताराम ने डेरा के विरोध को धत्ता बताते हुए जीत दर्ज कर ली.

2009 में अजय चौटाला भी डेरा के विरोध के बावजूद इस सीट से विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे. उस वक्त राम रहीम के सियासी प्रभाव के बारे में खूब किस्से और कहानियां बनी थी.

हरियाणा में राम रहीम के 35 लाख अनुयायी

डेरा सच्चा सौदा एक सामाजिक-आध्यात्मिक संस्था है, जिसकी स्थापना साल 148 में मस्ताना बलूचिस्तानी ने की थी. वर्तमान में राम रहीम डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख हैं. उनके तरफ से कहा जाता रहा है कि सिर्फ हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के करीब 35 लाख अनुयायी हैं. इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा का पंजाब और महाराष्ट्र में प्रभाव हैं.

राम रहीम को साल 1990 में इसकी कमान मिली थी. 1998 के चुनाव से डेरा ने राजनीतिक में समर्थन का खेल शुरू किया. 1998 के चुनाव में पंजाब में पहली बार डेरा ने शिरोमणि अकाली दल को समर्थन दिया था.

बाद में डेरा का झुकाव कांग्रेस की ओर हुआ. इसके बाद राम रहीम खुलकर बीजेपी के पक्ष में बोलना शुरू किया. 2019 और नगर निकाय के चुनाव में डेरा सच्चा सौदा ने बीजेपी के पक्ष में खुलकर अपील भी की.

इतना ही नहीं, हरियाणा की बीजेपी सरकार पर यह आरोप लगा कि राजनीतिक लाभ की वजह से ही डेरा चीफ को बार-बार पेरौल दी जा रही है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

बड़ा हादसा : रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे सभी

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.