Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

धनकुबेर : पीएम मोदी के 10 सालों के कार्यकाल में डबल हो गई देश में अरबपतियों की संख्या, एक दशक में और बढ़ेगी इनकी संख्या

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान देश में अरबपतियों की संख्या में दोगुना और इनकी संपति में तीन गुना उछाल आया है. इसी के साथ अरपतियों की संख्या के मामले भारत दुनिया का तीसरा बड़ा देश बन गया है. यूबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में भारत के अरबपतियों की संपत्ति में 42 फीसदी का उछाल आया है और ये बढ़कर 905 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है. इसी के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों के मामले में अमेरिका और चीन के बाद भारत का स्थान है.

TTN Desk

नई दिल्ली:जब पूरी दुनिया आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है. वहीं, भारत नई ऊंचाईयों पर पहुंच रहा है. भारत आर्थिक विकास ने इसे ग्लोबल अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है. भारत में हर महीने 3 नए अरबपतियों को जन्म दे रहा है.
2024 में भारत में 185 अरबपति होंगे, जिससे भारत में अरबपतियों की संख्या संयुक्त राज्य अमेरिका (835) और चीन (427) के बाद दुनिया में सबसे अधिक हो जाएगी. इसकी रिपोर्ट यूबीएस ने अपने लेटेस्ट बिलियनेयर एम्बिशन रिपोर्टमें दी है.

O असाधारण आर्थिक ग्रोथ का है ये समय

यूबीएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि, ये समय असाधारण आर्थिक ग्रोथ का रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्ववाली एनडीए सरकार ने अपने दो कार्यकाल पूरे किए हैं और इस दौरान सरकार ने कई संरचनात्मक सुधार (Structural Reforms) वाले फैसले लिए जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिली है. शहरीकरण में वृद्धि, डिजिटल को अपनाने, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ और नए एनर्जी सोर्सेज की ओर शिफ्ट करने के चलते ग्रोथ में और तेजी आने की उम्मीद है.

O 12 महीनों में कितने अरबपति बने?

रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले 12 महीनों में भारत में 32 अरबपति जुड़े, जो कि लगभग 21 फीसदी की बढ़ोतरी है. और 2015 से दोगुने से भी अधिक (123 फीसदी) है. पिछले एक साल में, भारत में अरबपतियों की कुल संपत्ति 42.1 फीसदी बढ़कर 905.6 बिलियन डॉलर हो गई.अमेरिका में 84 अरबपति जुड़े, जबकि चीन में यह संख्या 93 घट गई. अमेरिका में अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति 4.6 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर $5.8 ट्रिलियन हो गई, जबकि चीन के लिए यह 1.8 ट्रिलियन डॉलर से घटकर 1.4 ट्रिलियन डॉलर हो गई.कुल मिलाकर, 2015 और 2024 के बीच वैश्विक स्तर पर अरबपतियों की कुल संपत्ति में 121 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो 6.3 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 14 ट्रिलियन डॉलर हो गई. जबकि इसी अवधि के दौरान अरबपतियों की संख्या 1,757 से बढ़कर 2,682 हो गई.

O भारत में अरबपतियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी

रिपोर्ट के मुताबिकजो वर्तमान में अपने 10वें वर्ष में है. रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि अगले दशक में भारत में अरबपति उद्यमियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी, ठीक वैसे ही जैसे चार साल पहले पड़ोसी देश चीन में हुई थी.इसके अलावा रिपोर्ट में भारत में 108 सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध पारिवारिक व्यवसायों की पहचान की गई है, जिससे देश इस श्रेणी में तीसरे स्थान पर है.रिपोर्ट में कहा गया है कि पारिवारिक व्यवसायों ने भारत के आर्थिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. भारत में वैश्विक स्तर पर सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध पारिवारिक स्वामित्व वाले व्यवसायों की संख्या सबसे अधिक है, जिनमें से कई पीढ़ियों से फल-फूल रहे हैं.रिपोर्ट में कहा गया है कि पारंपरिक परिवार समर्थित समूहों से लेकर फार्मास्यूटिकल्स, एडटेक, फिनटेक और फूड डिस्ट्रिब्यूशन में इनोवेटिव बिजनेस तक, इन उद्यमियों ने नई अर्थव्यवस्था में उभरते अवसरों का लाभ उठाया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

​बड़ी खबर : 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों का चयन निरस्त, वापस भेजे जाएंगे मूल लिपिक पद पर; परीक्षा में मिलीं भारी गड़बड़ियां,पढ़िए ऑर्डर की कॉपी

BALCO Medical Centre to Host 4th Chhattisgarh Cancer Conclave in Naya Raipur from Sept 18

Editors Picks

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

September 20, 2026

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

September 19, 2026

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

September 19, 2026

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.