Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, September 27
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

देखिए वीडियो…पुसौर डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार,लड़की की बढ़ती रूपए की मांग से आरोपी था परेशान,जानिए और क्या कहा एसपी ने

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaApril 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित पुसौर में मंगलवार की रात को हुई मां -बेटी की दोहरी हत्या के मामले में हत्यारे तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिली है। पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक शुभम सेठ (20) को गिरफ्तार किया गया है। हत्या का कारण रूपए लेनदेन व पहले लड़की द्वारा निकटता बनाना और फिर इग्नोर करने के साथ साथ रुपए की बढ़ती मांग को बताया जा रहा है।

TTN Desk
रायगढ़। पुसौर क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पीछे की गली में मंगलवार को उर्मिला संवरा व उसकी बड़ी बेटी पूर्णिमा की हत्या कर शव को घर के बगल ईंट व मिट्टी में छिपा देने के मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

O पुलिस ने अनेक एंगल से की जांच

पुलिस द्वारा शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले में कई अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही थी। पुलिस द्वारा हर बिंदुओं पर जांच की जा रही थी। वहीं पूर्णिमा का विवाह केनसरा गांव के युवक के साथ तय हुआ था जिससे शक की सुई उसके मंगेतर की ओर भी घूम रही थी। इसके अलावा प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आ रही थी लिहाजा इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए एक चुनौती थी। पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई थी। इस संबंध में सुत्रों के अनुसार पुलिस को इस मामले में सफलता मिली है और पड़ोस के ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

O लड़की की रुपयों की मांग से था परेशान,कर दिया कत्ल

सूत्रों की यदि मानें तो मृतिका पूर्णिमा का एक साल से पड़ोसी युवक के साथ संबंध था। युवती का विवाह केनसरा में तय होने के बाद वह युवक को ब्लैकमेल कर रही थी। बताया जा रहा है कि 5 तारीख को युवक ने पूर्णिमा के मांगने पर उसे एक लाख रूपए दिये थे। इसके बाद उसने और रूपए की मांग की जिससे युवक काफी परेशान था।

O ऐसे की हत्या

घटना के दिनांक को देर रात आरोपी युवक उनके घर आया था जहां पूर्णिमा के साथ विवाद होने पर गुस्से में बैट से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर गई थी। वहीं शोर गुल सुनकर उसकी मां की नींद खुली और जब उसने अपने बेटी के साथ युवक को मारपीट करते देखा तो वह बचाव में उसे पकड़ने का प्रयास करी तभी आरोपी ने उस पर भी वार कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसने शव को घर के बगल में छिपा दिया और फरार हो गया था। पुलिस को शंका है कि उक्त अरोपी के साथ कुछ अन्य लोग शामिल थे।

O आईजी,एसपी सहित अधिकारी जुटे थे मामला सुलझाने में

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई थी। इसके अलावा बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला भी दोहरे हत्याकाण्ड के मामले की जानकारी लेने मंगलवार की शाम को रायगढ़ पहुंचे तथा पुसौर के घटना स्थल का भी उन्होंने बारीकी से मुआयना किया और आरोपी तक पहुंचने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिये थे।हत्याकांड के आरोपी का खुलासा गुरुवार की दोपहर एसपी डॉ दिव्यांग पटेल ने किया।उनके साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/04/VID-20250417-WA0035.mp4
https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/04/VID-20250417-WA0034.mp4
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

​बड़ी खबर : 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों का चयन निरस्त, वापस भेजे जाएंगे मूल लिपिक पद पर; परीक्षा में मिलीं भारी गड़बड़ियां,पढ़िए ऑर्डर की कॉपी

Editors Picks

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

September 20, 2026

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

September 19, 2026

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.