Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Wednesday, September 30
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

देखिए पद्मविभूषण संत की बेबाक बातों का वीडियो … : जगद्गुरु रामभद्राचार्य का कोरबा से बड़ा उद्घोष: “धर्मांतरण का होगा निर्मूलन, हिंदू राष्ट्र अवश्य बनेगा”

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250925-WA00591.mp4
https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250925-WA0057.mp4

00 मानस मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर पत्रकारों से संवाद

TTN डेस्क

कोरबा: प्रसिद्ध संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी इन दिनों कोरबा प्रवास पर हैं। भवानी मंदिर के पास नवनिर्मित मानस मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में उनकी राम कथा चल रही है। आज (गुरुवार) उन्होंने पत्रकारों से खुलकर बातचीत की और देश व धर्म से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी।

0 छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और नक्सलवाद दोनों का खात्मा

रामभद्राचार्य जी ने छत्तीसगढ़ की मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य से जिस तेजी से नक्सली उन्मूलन हो रहा है, उसी तरह यहां से धर्मांतरण का भी जल्द ही निर्मूलन (जड़ से समाप्ति) होगा।

हिंदू राष्ट्र के संकल्प पर उन्होंने कहा, “हिंदू राष्ट्र बनने में कुछ देरी है, किंतु हिंदू राष्ट्र अवश्य बनेगा।” अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का श्रेय उन्होंने नेताओं के बजाय संतों को दिया।

0 आलोचकों पर तीखा वार: “हाथी चले बाजार…”

अपनी आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए जगद्गुरु ने कहा कि किसी और को तो ज्ञानपीठ पुरस्कार नहीं मिला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कोई जलता है तो मैं क्या करूँ और वैसे भी हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार।”
उन्होंने युवा संत आचार्य धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम) की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उनके शिष्य हैं और अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि सनातन धर्म का प्रसार तेजी से हो रहा है।

0 CJI पर जताई नाराजगी; गुरुकुल का संकल्प

एक सवाल के जवाब में रामभद्राचार्य जी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के प्रति नाराजगी जाहिर की और कहा कि उन्हें दंड मिलेगा और “वे जल्द ही रिटायर होंगे, देखिएगा तब।”

0 वैदिक गुरुकुल का लाभ ऑनलाइन पूरे देश को मिलेगा

उन्होंने बताया कि वह चित्रकूट में वैदिक गुरुकुल की स्थापना कर रहे हैं, जिसका लाभ ऑनलाइन माध्यम से पूरे देश को मिलेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ में भी वैदिक गुरुकुल स्थापित करने की इच्छा जताई।

0 कोरबा के जोगिया डेरा को मिला नया नाम ‘कौशल्या धाम’

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने भवानी मंदिर जिस क्षेत्र जोगिया डेरा में बसा है, उसे अब ‘कौशल्या धाम’ के नाम से जाने जाने की बात कही। उन्होंने नव निर्मित मानस मंदिर को दिव्य और भव्य निर्माण बताया, जिसके लिए उन्होंने भवानी मंदिर की ज्योति जी को प्रेरित किया था।
उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आएंगे,तब वे उनसे राज्य और कोरबा को ले कर चर्चा करेंगे। अंत में, उन्होंने पत्रकारों को संवाद में संतुलन बनाए रखने की महत्ता याद दिलाई, क्योंकि संतुलन न होने पर अनर्थ हो सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

कोरबा:मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहराया, धमकाने का आरोप

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.