Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, September 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

ट्रिपल मर्डर : ढाबे पर खाना खाने आए रायपुर के तीन दोस्तों की हत्या, पकड़े जाने पर विक्ट्री साइन दिखाया आरोपियों ने

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaAugust 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 पकड़े गए हत्यारोपी में तीन नाबालिग भी शामिल,पुलिस ने सिर मुंडा निकाला जुलूस,

00 छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम भोयना में सोमवार देर रात एक ढाबे पर रायपुर से आए तीन दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतकों की पहचान सुरेश तांडी (34 वर्ष), नितिन तांडी (32 वर्ष), और आलोक ठाकुर (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रायपुर के संतोषी नगर और सेजबहार के निवासी थे।

TTN Desk

रायपुर निवासी तीनों दोस्त अपने दो अन्य साथियों के साथ धमतरी के सोरम गांव में एक दोस्त राहुल से मिलने आए थे। इसके बाद सभी ने नगरी रोड पर स्थित अन्नपूर्णा ढाबे में खाना खाने का फैसला किया। रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच ढाबे पर पहुंचने पर उनका सामना कुछ असामाजिक तत्वों से हो गया, जो पहले से वहां मौजूद थे। ये लोग खाना खाने के बाद ढाबे पर विवाद और आने-जाने वालों के साथ लूटपाट कर रहे थे।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने तीनों युवकों पर खंजर से हमला कर दिया, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आरोपियों ने करीब आधे घंटे तक ढाबे के आसपास उत्पात मचाया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

0 क्या बताया प्रत्यक्षदर्शी ने

ढाबा कर्मचारी राजा नामदेव ने बताया, “कुछ लोग खाना खाने के बाद ढाबे से बाहर निकले और सड़क पर हर गाड़ी वालों से हाथापाई करने लगे। एक कार चालक से भी विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने तीनों युवकों से झगड़ा किया और उनसे पैसे मांगे। फिर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी।”

0 सख्त सजा देने की मांग

मृतक आलोक ठाकुर के परिजन शैलेंद्र ठाकुर ने कहा, “मेरा भतीजा अपने दोस्तों के साथ मिलने आया था। खाना खाने के दौरान यह हादसा हुआ। यह हमारे परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हम पुलिस से मांग करते हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।”

0 8 पकड़े गए,जांच जारी

धमतरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। एसएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया, “ट्रिपल मर्डर के इस मामले में 8 लोगों से पूछताछ की जा रही है। ढाबा संचालकों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच चल रही है। लूटपाट की बात अभी स्पष्ट नहीं है। जांच पूरी होने पर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।”

0 राज्य में बेलगाम नशाखोरी और निरंकुश अपराधी

इस घटना ने छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं,साथ ही युवाओं में खतरनाक स्तर पर बढ़ रही नशे की लत को भी उजागर किया है।धमतरी की घटना में आरोपियों के दुस्साहस का आलम ये था कि पुलिस पकड़ में आरोपी हंसते हुए विक्ट्री साइन बना रहे थे।हालांकि बाद में पुलिस ने उनकी जम कर खबर ली,सिर मुंड कर जुलूस भी निकाला। स्थानीय लोग इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

​बड़ी खबर : 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों का चयन निरस्त, वापस भेजे जाएंगे मूल लिपिक पद पर; परीक्षा में मिलीं भारी गड़बड़ियां,पढ़िए ऑर्डर की कॉपी

Editors Picks

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

September 20, 2026

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

September 19, 2026

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.